Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नवरात्रि स्पेशल: कन्या पूजन के दौरान हिना खान और विद्या बालन के इन रेड आउटफिट को करें फॉलो
इस बार शारदीय नवरात्रि की अष्टमी 23 अक्टूबर शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस साल 2021 शारदीय नवरात्रि कोरोना वायरस महामारी के दौरान मनाई गई हैं। फेस्टिव सीजन में ब्राइट कलर और एथनिक आउटफिट काफी ट्रेंड में होता हैं। कन्या पूजन के दौरान महिलाएं एथनिक वियर पहनना पसंद करती हैं।

वहीं अष्टमी के दिन कन्या पूजा के दौरान आप एथनिक आउटफिट पहन सकती हैं। कन्या पूजन के दौरान रेड कलर पहनना बहुत ही शुभ माना जाता हैं। ऐसे में आप अष्टमी की पूजा के दौरान रेड कलर की साड़ी, सूट और कुर्ता पहन सकती हैं।

विद्या बालन रेड बनारसी साड़ी
हर शादीशूदा महिला के पास बनारसी साड़ी जरुर होती है। खासकर के रेड कलर की साड़ी हर महिला के पास होती हैं। ऐसे में अष्टमी के दिन कन्या पूजा के दौरान विद्या बालन के इस लुक को कैरी कर सकती हैं। विद्या बालने ने गोल्डन बॉर्डर वाली रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी हुई हैं। विद्या बालन ने रेड बनारसी साड़ी के साथ लॉन्ग व्हाइट मोती वाले ईयररिंग्स पहने हुए हैं। विद्या बालन ने बनारसी साड़ी के साथ रेड लिपस्टिक और छोटी सी काली बिंदी लगाई हुई हैं। विद्या बालन छोटी ब्लैक बिंदी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

हिना खान रेड स्टाइलिश सूट
हिना खान टीवी जगत की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। हिना खान इंडियन आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट को बहुत ही स्टनिंग तरीके से कैरी करती हैं। हिना खान के इस लुक को आप अष्टमी के दिन कैरी कर सकती हैं। हिना खान ने सिंपल कुर्ता और पैंट के साथ लॉन्ग राउड श्रग कैरी किया हुआ हैं। हिना खान का ये आउटफिट कन्या पूजन के लिए बेस्ट हैं। हिना खान ने इस आउटफिट के साथ रेड लिपस्टिक कैरी की हुई हैं। रेड लिपस्टिक में हिना खान बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

कियारा आडवानी एथनिक गरारा
एक्ट्रेस कियारा आडवानी रेड कलर रॉ सिल्क गरारा पहना हुआ है। उनके गरारे पर रिच थ्रेड एम्ब्रॉइडरी ऐंड सीक्वंस वर्क किया हुआ हैं। उनका ये शानदार आउटफिट अर्पिता मेहता ने डिजाइन किया है। कियारा ने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहना हुआ है। उनके ब्लाउज पर गोटा-पट्टी, सीक्वंस और मिरर वर्क किया हुआ हैं। इस आटउटफिट के साथ कियारा आडवानी ने चौकर नेकलेस और वेवी हेयरस्टाइल बनाया हुआ हैं। कन्या पूजन के दौरान कियारा आडवाणी के इस लुक को आप कैरी कर सकती हैं।

उर्वशी ढोलकिया रेड सूट विद पलाजो
टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का आउटफिट कन्या पूजन के लिए परफेक्ट हैं। उर्वशी ढोलकिया ने लाइट वर्क वाला सूट पहना हुआ हैं। रेड कलर का ये आउटफिट आप ऑफिस में भी कैरी कर सकती हैं। उर्वशी ढोलकिया ने रेड सूट के साथ सिल्वर की हील पहनी हुई हैं। उन्होंन सूट के साथ झुमका कैरी किया हुआ हैं। लाइट मेकअप और खुले बालों में उर्वशी ढोलकिया बहुत ही सुंदर लग रही हैं। कन्या पूजन के दौरान रेड कलर पहनना बहुत ही अच्छा माना जाता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
