Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
विद्या बालन की तरह किसी पार्टी में आप भी पहन सकती हैं रेड साड़ी
अगर साड़ी को स्टाइल करने की बात हो और उसमें विद्या बालन का नाम ना लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। विद्या बालन सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर ही साड़ी लुक में नजर नहीं आ चुकी हैं, बल्कि उन्हें रियल लाइफ में भी साड़ी पहनना बेहद पसंद है और इस बात को वह कई बार पब्लिक में भी कह चुकी हैं। विद्या बालन की खासियत यह है कि वह साड़ी को कई डिफरेंट स्टाइल में कैरी करती हैं, जिससे हर बार उनका साड़ी लुक काफी अलग नजर आता है। हाल ही में विद्या बालन ने रेड कलर साड़ी में कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपना साड़ी लव फ्लॉन्ट किया। जिसमें वह बेहद ही एलीगेंट और गार्जियस नजर आ रही थीं। तो चलिए देखते हैं कैसा था शकुन्तला देवी एक्ट्रेस का यह लेटेस्ट साड़ी लुक-

इस लुक में विद्या बालन ने एक गहरे लाल रंग की प्लेन साड़ी को कैरी किया गया था, जो लेबल स्टूडियो मीडियम से आई थी। हालांकि उनकी साड़ी सिंपल थी, लेकिन उनके पल्लू पर हैवी प्रिंट ने उनके पूरे साड़ी लुक को बदल दिया। इसमें आइवरी ब्लॉक पैटर्न के साथ रेड आउटलाइन की गई थी। वहीं साड़ी के बार्डर पर रफल्ड लुक इसे और भी स्टाइलिश बना रहा था। नटखट एक्ट्रेस को हू व्हॉर व्हॉट व्हेन द्वारा स्टाइल किया गया। विद्या ने अपनी साड़ी के शीयर पल्लू को नीवी स्टाइल में टीमअप किया। वहीं इस खूबसूरत साड़ी के साथ विद्या ने हाफ स्लीव्ड राउंड कॉलर प्लेन मैरून ब्लाउज को टीमअप किया। इस साड़ी के साथ विद्या ने हील्स कैरी किए और गोल्ड टोन्ड मैटेलिक बिग स्टडस और रिंग्स से अपने लुक को एसेसराइज किया, जो लेबल सिल्वरस्ट्रेक से आई थी।

मेकअप फ्रंट में विद्या ने फाउंडेशन और कंसीलर के मिनिमल एप्लीकेशन के साथ बेस तैयार किया। वहीं ब्लैक कोहल, मस्कारा, डार्क आईशैडो, सॉफ्ट ब्लश और पिंक लिप शेड से अपने लुक को और भी ब्यूटीफुल बनाया। शंकुतला देवी एक्ट्रेस का हेयरस्टाइल भी काफी यूनिक और क्रिएटिव था, जो उनके लुक को बेहद ही स्टाइलिश बना रहा था। उन्होंने अपने हेयर्स को फ्रंट से स्लीक लुक देते हुए हाफ लूप बन बनाया और बाकी हेयर्स को ओपन ही रखा। आपको विद्या बालन का यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
