Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
साड़ी क्वीन विद्या बालन ने दुर्गा पूजा के तीसरे दिन पहनी बनारसी साड़ी, देखें ट्रेडिशनल लुक
विद्या बालन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नवरात्रि के इस मौके पर एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं दे रही हैं। साथ ही वह नवरात्रि पर एथनिक आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना साड़ी लुक शेयर किया है। विद्या बालन ने नवरात्रि के पहले दिन से लेकर आज तीसरे पर इंस्टाग्राम पर अपना ट्रेडिशनल लुक शेयर किया है। विद्या बालन ने व्हाइट बनारसी साड़ी पहनी हुई हैं। व्हाइट बनारसी साड़ी के साथ रेड बॉर्डर काफी खूबसूरत लग रहा है वहीं साड़ी पर गोल्डन धागे से फ्लॉवर का डिजाइन बना हुआ हैं। विद्या बालन की ये साड़ी फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है खास तौर पर दुर्गा पूजा के लिए।

विद्या बालन ने साड़ी के साथ प्लेन रेड कलर का ब्लाउज पहना हुआ है। उन्होंने व्हाइट डायमंड ईयररिंग्स पहने हुए हैं। विद्या बालन ने चेहरे पर परफेक्ट फाउंडेशन का बेस लगाया हुआ है। उन्होंने रिम्ड आईलाइनर लगाया हुआ है मांथे पर बिंदी और रेड लिपस्टिक में विद्या बालन काफी खूबसूरत लग रही हैं।

इससे पहले विद्या बालन इंस्टाग्राम पर रेड साड़ी में अपना खूबसूरत लुक शेयर कर चुकी हैं। विद्या बालन ने रेड साड़ी पर्पल बॉर्डर के साथ पहना हुआ है। उन्होंने रेड साड़ी के साथ झुमका कैरी किया हुआ है। विद्या बालन ने रेड साड़ी के साथ स्मोकि आई मेकअप कैरी किया हुआ हैं। विद्या बालन का ये साड़ी लुक बहुत ही सुंदर लग रहा हैं।




Click it and Unblock the Notifications
