Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
नटखट से विद्या बालन के सिंपल साड़ी लुक से लें इंस्पिरेशन
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन बी टाउन में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। विद्या बालन एक्टिंग के बाद अब प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। हाल ही में विद्या बालन ने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म नटखट का लुक शेयर किया हैं। उनके इस पोस्टर पर ध्यान दें। उनका सिंपल साड़ी लुक इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा हैं। पोस्टर में विद्या बालन देसी लुक में नजर आ रही हैं। उनका ये देसी लुक महिलाओं के लिए फैशन इंस्पिरेशन है। पोस्टर में विद्या बालन मल्टी स्ट्रिप डिजाइन साड़ी पहने नजर आ रही हैं। चलिए उनके इस साड़ी के बारे में डिटेल से जानते है।

विद्या बालन ने सिंपल स्ट्रिप डिजाइन वाली कम्फर्टेबल साड़ी पहनी हुई है। साड़ी पर पर्पल, येलो और ग्रीन कलर की स्ट्रिप साड़ी में विद्या बालन बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने साड़ी को मैरुन कलर की हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ कैरी किया हुआ है। विद्या बालन ने साड़ी के साथ मंगलसूत्र, सिंपल ईयरिंग पहने हुए हैं। विद्या बालन ने साड़ी के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। लाइट मेकअप में विद्या बालन गजब की खूबसूरत लग रही हैं।
विद्या बालन ने छोटी रेड कलर बिंदी लगाई हुई हैं। लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक में विद्या बालन बहुत ही सुंदर लग रही है। विद्या बालन ने सिंपल जूड़ा बनाया हुआ है। उनका ये सिंपल लुक आप भी कैरी कर सकते हैं। विद्या बालन ने अपने लुक को शेयर करते हुए लिखा है कि एक कहानी सुनोगे, एक प्रोड्यूसर के रुप में यह मेरी पहली शॉर्ट फिल्म का फर्स्ट लुक प्रेजेंट कर रही हूं।
हमे विद्या बालन का सिंपल लुक काफी पसंद आया है। यह पहला मौका नहीं है जब एक्ट्रेस ने हमे अपने साड़ी लुक से इंप्रेस किया हो, इससे पहले भी विद्या बालन के साड़ी लुक इंटरनेट पर धमाल मचा चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
