Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रक्षाबंधन पर खूबसूरत लुक के लिए विद्या बालन के इन ट्रेडिशनल लुक से लें इंस्पीरेशन
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म शकुंतला देवी फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म का ई प्रमोशन कर रही हैं। एक्ट्रेस विद्या बालन इंस्टाग्राम पर अपनी डिफरेंट डिफरेंट लुक में फोटो शेयर कर रही हैं। विद्या बालन की फिल्म शकुंतला ऑनलाइन अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली हैं।

वहीं आज हम उनके ट्रेडिशनल की लुक बात करेंगे। दरअसल विद्या इंस्टाग्राम पर अपने एथनिक लुक्स से सबको इंप्रेस कर रही हैं। विद्या बालन के ये एथनिक वियर रक्षाबंधन के लिए बेस्ट हैं। चलिए देखते है विद्या बालन का एथनिक लुक।

ब्लैक साड़ी
रक्षाबंधन के दिन महिलाएं विद्या बालन की इस ब्लैक साड़ी को कैरी कर सकती हैं। विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर अपना खूबसूरत लुक शेयर किया हैं। गोल्डन बोर्डर वाली ये ब्लैक बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। विद्या बालन ने ब्लैक साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ है। ब्लैक साड़ी के साथ विद्या बालन ने पोनीटेल बनाई हैं। इस साड़ी पर रेड चेकर्ड बेस बना हुआ है, जो केवल प्लेट्स में ही नजर आ रहा है। विद्या के मेकअप की बात करें तो उन्होंने ब्लैक साड़ी के साथ रेड लिपस्टिक लगाई हुई हैं। आप रक्षाबंधन पर इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

क्रीम कलर का जंपसूट
विद्या बालन के इस लुक बात करें तो उन्होंने वी नेक शेप की ड्रेस पहनी हुई हैं। उनका ये स्टाइलिश आउटफिट गर्मियों को मौसम के लिए एक दम परफेक्ट हैं। विद्या बालन ने क्रीम कलर का जंपसूट पहना हुआ हैं। इस जंपसूट के साथ ब्राउन कलर की बेल्ट और लॉन्ग श्रग कैरी किया हुआ है। विद्या बालन ने इस आउटफिट के साथ ग्रीन पर्ल इयररिंग्स पहने हुए हैं। उनके मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने जंपसूट के साथ पोनीटेल बनाया हुआ है। विद्या बालन ने ब्लू आइलाइनर के साथ पिंक लिपस्टिक लगाई हुई हैं। उनके इस लुक को आप कैरी कर सकती हैं।

कुर्ता विद पैंट्स
विद्या बालन का ये लुक रक्षाबंधन के लिए परफेक्ट हैं। विद्या बालन ने ग्रे कलर का कुर्ता पहना हुआ हैं। विद्या बालन का ये क्लासी लुक हर उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं। विद्या बालन ने स्ट्राइप वाले इस कुर्ते के साथ लूज पैंट्स पहनी हुई हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड हील पहनी हैं। विद्या बालन ने ग्रे कलर के कुर्ते के साथ डार्क ब्लू कलर का लाइनर और पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई हुई हैं। अपने लुक को क्लासी लुक देने के लिए उन्होंने व्हाइट पर्ल इयररिंग्स पहने हुए हैं।

ब्लू ड्रेस विद लॉन्ग जैकेट
विद्या बालन के इस लुक की बात करें तो उन्होंने वी नेक ब्लू ड्रेस के साथ लॉन्ग जैकेट पहना हुआ हैं। इस स्टाइलिश आउटफिट के साथ उन्होंने न्यूड कलर की हाई हील पहनी हुई हैं। विद्या बालन ने ब्लू आउटफिट के साथ खुले बाल रखें हुए हैं। पिंक लिपस्टिक में विद्या बालन बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। आप भी स्टाइलिश लुक के लिए विद्या बालन के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
