Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्लैक साड़ी में बेहद स्टनिंग अवतार में नजर आई वलुशा डिसूजा, देखें
भारतीय मॉडल और अभिनेत्री वलुशा डिसूजा जो इन दिनों ज़ी टीवी के म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन प्रो म्यूजिक लीग को होस्ट कर रही हैंं, अपने स्टाइलिश लुक से सबको इंप्रेस करती नजर आ रही हैं। हाल ही में इस शो की ओपनिंग सेरेमनी में वलुशा ने रेड सीक्वेंस गाउन से सबको हैरान कर दिया। अब एक बार फिर वह स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक साड़ी में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट किया। फैन एक्ट्रेस का यह लुक यकीनन बेहद सिजलिंग था और पार्टीज में पहनने के लिए एकदम परफेक्ट है। तो चलिए देखते हैं कैसा था वलुशा डिसूजा का यह ब्लैक साड़ी अवतार-

इस लुक में वलुशा डिसूजा ने प्लेन ब्लैक साड़ी को कैरी किया था। जो सोनाक्षी राज मेरानी के लेबल से आई थी। उनकी साड़ी साधारण थी, लेकिन इसके शार्प प्लीट्स लुक इसे एक स्टाइलिश टच दे रहे थे। वलुशा का यह लुक बताता है कि अगर एक सिंपल सी साड़ी को भी अलग तरीके से ड्रेप किया जाए तो कोई भी महिला अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती है। वलुशा के इस लुक को अंजलि सिंह शेखावत द्वारा स्टाइल किया गया।

फैन एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी के छोटे और रफल्ड पल्लू को स्टाइलिश और शानदार तरीके से लपेटा। वहीं उन्होंने अपनी इस प्लेन साड़ी को एक स्लीवलेस स्वीटहार्ट-नेकलाइन ब्लैक ब्लाउज़ के साथ टीमअप किया, जिस पर सिल्वर चेक्ड पैटर्न और बॉर्डर पर एंब्रायडिड पैच लुक एक स्टाइलिश टच दे रहा था। वलुशा ने ब्लैक हील्स के साथ अपने साड़ी लुक को कंप्लीट किया। एसेसरीज में फैन एक्ट्रेस ने रूपा मेहरा ब्रांड के एक्सक्लूसिव सिल्वर-टोन्ड लॉन्ग इयररिंग्स और रिंग्स को कैरी किया। वहीं नेल्स को उन्होंने रेड नेल
पेंट लुक दिया।
मेकअप फ्रंट में, वलुशा ने फाउंडेशन और कंसीलर से बेस तैयार करने के बाद अपने टी-जोन को हाईलाइट किया। वहीं डार्क आईशैडो, सॉफ्ट पिंक ब्लश और चेरी लिप शेड से अपने मेकअप को कंप्लीट किया। लूसिफ़ेर एक्ट्रेस ने अपने हेयर्स को साइड पार्टिड वेव्स लुक दिया, जिसमें वह बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं।
आपको वलुशा का यह ब्लैक साड़ी लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
