Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दीपवीर की शादी की फोटोज आई सामने, दूल्हा दुल्हन बने रामलीला को देख कह उठेंगे 'वाह क्या जोड़ी हैं'

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तस्वीरें गुरुवार को सामने आ चुकी हैं। पहली तस्वीर कोंकणी रीति-रिवाज से हुई शादी की है। इसमें रणवीर सफेद पारंपरिक परिधानों में है, वहीं दीपिका ने सब्यसाची की हुई गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी हुई नज़र आ रही हैं। दूसरी फोटो गुरुवार को सिंधी रीति-रिवाजों से हुई शादी की है। इसमें दीपिका और रणवीर ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लाल ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है। इसमें दोनों हैवी ज्वेलरी पहने नजर आ रहे हैं। सब्यसाची ने भी दीपिका और रणवीर की शादी की फोटोज को अपने सोशल हैंडल से शेयर किया हैं।

कोंकणी रस्म से हुई शादी की फोटो 'सुनमुख' रस्म की नजर आ रही है, जिसमें दुल्हन को तोहफे में ज्वेलरी दी जाती है। इसमें रणवीर माथे पर पारपंरिक मराठी-कोंकणी 'मुंडावळ' बांधते दिख रहे हैं। सिंधी रिवाज से हुई शादी की फोटो में रणवीर लाल साफा और गोल्डन शेरवानी पहने हुए हैं। दीपिका ने गोल्डन वर्क वाला सुर्ख लाल जोड़ा पहना है और हैवी ज्वेलरी के साथ उनके हाथ में कलीरें भी नजर आ रहे हैं। दीपिका के शादी का ये आउटफिट बहुत खास दिख रहा था उनकी इस ड्रेस के साथ चुनरी पर 'सदा सौभाग्यवती भव' लिखा हुआ नज़र आ रहा था।

शादी में दीपिका और रणवीर ने मोबाइल फोन बैन कर दिया था क्योंकि दीपिका और रणवीर चाहते थे कि उनकी शादी की पहली तस्वीरें बेहतरीन हो। इंस्टाग्राम पर शेयर करने के साथ ही ये तस्वीरें वायरल हो गईं और 45 मिनट में ही करीब तीस लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया और बधाई के हजारों कमेंट्स किए।



Click it and Unblock the Notifications
