Latest Updates
-
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
सिलेब्रिटीज़ को भी खूब भा रहा है व्हाइट स्नीकर्स का ट्रेंड
आजकल बॉलीवुड दीवाज़ के बीच एक खास ट्रेंड खूब चल रहा है। जी हां, आजकल सभी बॉलीवुड बालाओं को व्हाइट स्नीकर्स खूब पसंद आ रहे हैं।
ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब सभी अभिनेत्रियां एक ही स्टाइल ट्रेंड फॉलो करती नज़र आएं लेकिन व्हाइट स्नीकर्स के मामले में ऐसा ही कुछ हुआ है। फिल्म की प्रमोशन से लेकर एयरपोर्ट लुक तक पर अभिनेत्रियां सफेद रंग के जूतों में दिखाई दे रही हैं।
देखा जाए तो 85 प्रतिशत बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने पिछले दिनों में व्हाइट स्नीकर्स जरूर पहने हैं। ऐसा लगता है कि इन सभी को एकसाथ व्हाइट स्नीकर्स से प्यार हो गया है। आइए एक नज़र डालते हैं एक्ट्रेसेस के व्हाइट स्नीकर्स पर...

1. अदा शर्मा
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस अदा शर्मा को भी ओप्पो फोन के इवेंट पर व्हाइट स्नीकर्स में देखा गया। नीले और लाल रंग के आउटफिट के साथ व्हा्इट स्नीकर्स में अदा काफी क्यूट लग रहीं थीं। व्हाइट स्नीकर्स को आप कैजुअल के साथ-साथ मॉडर्न ड्रेस के साथ भी पहन सकते हैं। अदा ने काफी कूल स्टाइल में व्हाइट स्नीकर्स को अपनी लुक में जोड़ा है।

2. परिणीति चोपड़ा
मुंबई में एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड की बबली एक्ट्रे्स परिणीति चोपड़ा ने कैप्री दुंगारी के साथ व्हाइट स्नीकर्स ही पहन रखे हैं। हमेशा की तरह परिणीति का ये स्टाइल भी काफी क्यूट लग रहा है। अपने इस टॉमब्वायॅ लुक के लिए परिणीति को 10 में से 10 नंबर मिलते हैं।

3. कैटरीना कैफ
कैटरीना का ये लुक देखकर आपको इस बात पर जरूर विश्वास हो जाएगा कि व्हाइट स्नीकर्स को लेकर से हसीनाएं कितनी दीवानी हो चुकी हैं। फिल्म की प्रमोशन से लेकर एयरपोर्ट तक पर कैटरीना को व्हाइट स्नीकर पहने स्पॉट किया गया।

4. उर्वशी रौतेला
मुंबई एयरपोर्ट पर उर्वशी को क्लासी और हॉट ड्रेस में व्हाइट स्नीकर्स पहने स्पॉट किया गया। उर्वशी का ये लुक काफी स्मार्ट और कॉरपोरेट था। नियॉन पिंक कलर का बैग भी उर्वशी की लुक मे चार चांद लगा रहा था।

5. कृति सैनन
कृति का ड्रेसिंग स्टाइल काफी बढिया है और उनके इस लुक को देखकर आपको भी मानना पड़ेगा कि उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स का सबसे बढिया इस्तेमाल किया है। फिल्म राब्ता की प्रमोशन के दौरान पेस्टल ग्रीन कलर की ड्रेस पर कृति ने व्हाइट स्नीकर्स पहने थे।



Click it and Unblock the Notifications
