Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
वरुण धवन की दुल्हनिया नताशा दलाल हैं फैशन डिजाइनर, लंहगे और गाउन में एक्सपर्ट- देखें कलेक्शन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वरुण धवन और नताशा की शादी साल 2020 में होनी थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से उनकी शादी 24 जनवरी 2021 की होगी। बता दें कि नताशा और वरुण की शादी अलीबाग के रिसॉर्ट में होगी। 3 से 5 दिनों तक शादी के प्रोग्राम होंगे। नताशा और वरुण एक दूसरे को स्कूल टाइम से जानते हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं वरुण धवन की होने वाली दुल्हनिया नताशा दलाल।

फैशन डिजाइनर
नताशा दलाल फैशन डिजाइनर हैं। नताशा ने अमेरिका के फैंशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अपनी पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने फैशन वर्ल्ड में अपना करियर बनाया है। नताशा ने अपना फैशन ब्रांड नताशा दलाल लेबल शुरु किया है। वह लहंगा, गाउन और ब्राइडल ड्रेस डिजाइन करती हैं। नताशा दलाल लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। सोहा अली खान, आलिया भट्ट और यामी गौतम समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा दलाल के द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहन चुकी हैं।

कब होगी शादी
वरुण और नताशा की शादी अलीबाग के लक्जरी रिसॉर्ट द मैन्शन हाउस में 24 जनवरी को होगी। एक दिन पहले हल्दी और मेहंदी की सेरेमनी होगी। वरुण और नताशा की शादी में परिवार वाले और दोस्त शामिल होंगे। बता दें कि नताशा ने अपनी शादी का लहंगा खुद ही डिजाइन किया हैं।

नताशा दलाल के आउटफिट में आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट वरुण धवन की बहुत अच्छी दोस्त हैं। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी। आलिया अक्सर नताशा दलाल को सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं । एक्ट्रेस नताशा द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट भी कैरी करती हैं। आलिया भट्ट की ये फ्लोरल ड्रेस नताशा दलाल लेबल द्वारा डिजाइन की गई है।

नताशा दलाल के आउटफिट में सोहा अली खान
नताशा दलाल बी टाउन में लाइमलाइट से दूर रहती हैं। लेकिन उनके डिजाइन किए हुए आउटफिट बॉलीवुड एक्ट्रेस कैरी करती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान कपिल शर्मा के शो में फिल्म प्रमोशन के दौरान नताशा दलाल द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना हुआ है। रेड कलर के आउटफिट में सोहा अली खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

नताशा दलाल के आउटफिट में अदा शर्मा
नताशा दलाल ने न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई आकर अपना लेबल शुरु किया है। नताशा के लेबल द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट में कई एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा भी नताशा द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट में नजर आ चुकी हैं। अदा शर्मा गे कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

एली अवराम
बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम नताशा दलाल के द्वारा डिजाइन किए हुए ग्रे एंड गोल्डन सिल्क लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस एली अवराम ने ये आउटफिट अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान पहना था।

सामंथा अक्किनेनी
साउथ फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी भी नताशा दलाल के आउटफिट में नजर आ चुकी हैं। सामंथा अक्किनेनी गोल्डन कलर के सीक्वेंस लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने ये लहंगा गोल्ड ज्वैलरी के विज्ञापन के दौरान कैरी किया था।

आलिया भट्ट इन पिंक आउटफिट
आलिया भट्ट कई इवेंट में नताशा दलाल द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट में नजर आ चुकी हैं। आलिया का ये पिंक आउटफिट भी नताशा दलाल ने डिजाइन किया है।



Click it and Unblock the Notifications
