Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
विंटर वेडिंग आउटफिट्स: सर्दियों की शादी में इन तरीकों से दिखें स्टाइलिश, हॉट अवतार में करे रॉक
विंटर में होने वाली शादियों की पार्टी का अपना अलग ही क्रेज होता है। मेकअप खराब होने का डर होता नहीं है, इसके साथ अपने आउटफिट को और अच्छे तरीके से सेट करने और इनहेंज करने का मौका मिल जाता है। सर्दियों में इंडियन वेडिंग के मजे ही अलग होते हैं, क्योंकि फुल मौज मस्ती के साथ एक प्लेस पर खाने की कई सारी वैराइटी आपके सामने होती है। और इन सबसे साथ ही अपने आपको फैशनिस्ता दिखाने का पूरा मौका होता है। क्योंकि गर्मियों की शादियों में रेशम की साड़ी, स्लीव लेस ब्लाउज, भारी लहंगे फुल स्टीव को शादियों में अवॉइड ही किया जाता है। लेकिन एक ही आउटफिट में सर्दियों की सर्द हवाओं को चुनौती देना भी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप इस परेशानी को हल कर सकते हैं। वो भी फुल फैशन के साथ। आइये जानते है उन टिप्स और ट्रिक्स के बारें में, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप हॉट दीवा से कम नहीं लगेंगी।

सर्दियों में साड़ी का अलग ही चार्म, इन विंटर आउटफिट से करें कैरी
सर्दियों में साड़ी पहनने का अपना ही अलग चार्म होता है। अगर आप एक पहनने की प्लानिंग बना रहे हैं, लेकिन आप ठंडे सर्दियों के दिन और रात में साड़ी को इस तरह से स्टाइल करें कि आपको ठंड से राहत मिल जाए। एक लंबी जैकेट या एक केप जैकेट आपके लिए स्टाइल के साथ सर्द दवा से बचाव करेगी। इसके साथ ही आप दुकानों और यहां तक कि ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर भी बनी बनाई साड़ी भी खरीद सकते हैं, जिसमें आपको मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। ये लंबे जैकेट के साथ आप अपनी साड़ी को आसानी से कैरी कर सकती हैं। साड़ी को आप अपने टर्टलनेक स्वेटर के साथ कैरी कर सकती है। आप ब्लाउज़ पहनने के बजाय अपनी साड़ी को टर्टलनेक स्वेटर के साथ पेयर कर सकती हैं।
आप बिना आस्तीन या आधी बाजू वाले ब्लाउज के बजाय लंबी स्लीव के ब्लाउज भी पहन सकती हैं। लंबी स्लीव वाले ब्लाउज़ भी ट्रेंड में हैं। आप गर्म रहते हुए स्टाइलिश दिख सकती हैं।

स्टाइलिंग वेडिंग और वेस्टर्न आउटफिट
अगर आप शादी में पहनने के लिए सूट या कुर्ता की प्लानिंग कर रहे है तो आप इसे लंबे कोट के साथ कैरी कर सकती हैं। बेहतरीन लुक पाने के लिए पलाज़ो या स्कर्ट के साथ भी इसे पेयर किया जा सकता है। अनारकली सूट पहनने की प्लानिंग है तो लॉन्ग स्वेटर या कोट पहनने के बजाय, आप एक शॉल या स्कार्फ को कैरी कर लें। आप मोटे स्टॉल भी चुन सकती हैं। ठंड से बचने के लिए दुपट्टे या शॉल को लपेट कर स्टाइलिश दिख सकती हैं। अगर आपकी ड्रेस छोटी है, तो इसके साथ थर्मल स्टॉकिंग्स और बूट्स पहनें।

विंटर्स की शादियों और पार्टियों में जानें से पहले फॉलो करने वाले यूजफुल टिप्स
सर्द हवाओं से बचने के लिए अपने आउटफिट के अंदर थर्मल वियर जरूर पहने। इससे आपको ठंड से बचाव मिलेगा।
खुले पैर वाली सैंडिल या जूतों को अवाइड करें। बूट या बंद आगे से बंद चप्पलों को ही पहनने को वरियता दें। ऑप्ट पंप जो आपके पैर की उंगलियों को कवर करेगा। आप अपने पैरों को ढक कर रखने के लिए त्वचा के रंग के शीयर मोज़े भी पहन सकती हैं।
सर्दियों की शादी में कोशिश करें कि वेलवेट के आउटफिट पहने जो आजकर काफी ट्रेंड में भी है। वेलवेट की साड़ी, वेलवेट के सूट आप कैरी कर सकती है। इससे आपको सर्दी से बचाव में मदद मिलेगी। साथ ही एक रॉयल लुक भी आपको देगा। इनके साथ आप वेलवेट की डिजाइनर शॉल भी पेयर कर सकती हैं।

विंटर्स की शादियों और पार्टियों में जानें से पहले फॉलो करने वाले यूजफुल टिप्स
कशीदाकारी या कढ़ाई वाली जैकेट और शॉल को आप कैरी कर सकती है, जो आपको गर्म रखेगा। और आपके लुक को इनहेंस भी करेगा।

विंटर्स की शादियों और पार्टियों में जानें से पहले फॉलो करने वाले यूजफुल टिप्स
अगर वेस्टर्न वेडिंग आउटफिट्स के जा रहे हैं तो लॉन्ग ब्लेज़र और कोट को सेलेक्ट कर सकती हैं।
(All images-pinterest.com)



Click it and Unblock the Notifications
