Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खूबसूरत मल्टीकलर प्रिंटेड ड्रेस में यामी ने करवाया कवरशूट, देखें तस्वीरें
यामी गौतम एक ऐसी अदाकारा हैं, जो सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि कपड़े भी ऐसे चुनती हैं, जिसमें वह अपनी वर्सिटैलिटी को दिखा सकें। वैसे यामी इंडियन या वेस्टर्न वियर, जो भी पहनती हैं, उसमें बेहद ही खूबसूरत नजर आती हैं। एक बार फिर बाला एक्ट्रेस ने अपने लुक और स्टाइलिंग सेंस से सबको प्रभावित किया। हाल ही में यामी ने कॉस्मोपॉलिटन इंडिया पत्रिका के लेटेस्ट एडिशन के कवर के लिए फोटोशूट करवाया। जिसके लिए उन्होंने मल्टीकलर प्रिंटेड ड्रेस को कैरी किया। इसमें वह बेहद ही फ्रेश और ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं। साथ ही आने वाले सीजन के लिए नए फैशन गोल्स भी सेट कर रही थीं। तो चलिए देखते हैं कैसा था उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक एक्ट्रेस यामी गौतम का यह कलरफुल लुक-

प्रिंटेड शर्ट ड्रेस में यामी गौतम
कवर फोटो के लिए इस लुक में यामी गौतम ने क्लासिक-कॉलर बटन-डाउन शर्ट ड्रेस को स्टाइल किया, जो ध्रुव कपूर के लेबल से आई थी। उनकी शर्ट के ऊपरी आधे हिस्से में रेड एंड व्हाइट प्रिंट्स को शामिल किया गया था, जबकि बॉटम हाफ में ब्राउन कलर फ्लोरल प्रिंट था। इस मल्टीकलर प्रिंटेड शर्ट ड्रेस में यामी गौतम का लुक एकदम रिफ्रेशिंग था। उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक अभिनेत्री यामी के इस लुक को ज़ुनाली मलिक द्वारा स्टाइल किया गया। इस शर्ट ड्रेस की लूज स्लीव्स इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रही थी। यामी ने अपनी प्रिंटेड शर्ट ड्रेस को स्टाइल करने के लिए रितु कुमार ने लेबल से आए ब्लैक लेदर बेल्ट को इसके साथ टीमअप किया। वहीं अपने इस लुक को यामी एसेसरीज फ्री रखा। मेकपअ में यामी ने कोहल आईज, पिंक लिप शेड को अप्लाई किया। साइड पार्टिंग ओपन वेव्स हेयर्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

प्रिंटेड जंपसूट में यामी गौतम
इस लुक में यामी गौतम ने एक स्लीवलेस प्लेनिंग-नेकलाइन जंपसूट पहना, जो निकिता म्हैशलकर के कलेक्शन से आया था। उनके आउटफिट में मल्टीकलर पैटर्न को शामिल किया गया था, जो उनके लुक को एक स्टाइलिश टच दे रहे थे। यामी ने इस प्रिंटेड जंपसूट के साथ थिन ब्राउन बेल्ट को स्टाइल किया जो रितु कुमार ब्रांड की थी। यामी के इस लुक को ज़ुनाली मलिक द्वारा स्टाइल किया गया। गिन्नी वेड्स सनी एक्ट्रेस ने लारा मोराखिया के लेबल से एक ब्राउन और क्रीम कलर्ड हैंडकफ से अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाया। वहीं हेयर्स में यामी ने साइड-पार्टेड लेयर्ड मैसी ट्रेस लुक रखा और मेकअप में कोल्ड आईज, न्यूट्रल-टोन्ड आई शैडो और लाइट-पिंक लिप शेड से अपने लुक को रैप किया।
यामी के यह दोनों ही लुक अपकमिंग सीज़न में केजुअल आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट हैं। वैसे आपको यामी के इन दोनों लुक्स में से कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
