Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
'मिस्टर बजाज' यानी करण सिंह ग्रोवर ने दिखाया अपना हॉट अवतार, एब्स दिखाकर इंस्टाग्राम में लगाई आग
एक्टर करण सिंह ग्रोवर इन दिनों टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में मिस्टर बजाज के रोल में दिखने की वजह से खूब चर्चाओं में है। इस बीच इंस्टाग्राम पर उनका हॉट फोटोशूट सामने आया है। करण सिंह ग्रोवर का नाम हॉट एंड फिट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। हाल ही में कराए एक फोटोशूट में करण अपने एब्स और हॉट पर्सनेलिटी के दम पर आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। करण ने ये फोटोशूट जाने माने डिजाइनर रॉकी एस के लिए करवाया था। ये फोटोशूट सेलिब्रेटी फोटोग्राफर राहुल झंगियानी ने किया था।
इस फोटोशूट में करण डिजाइला रॉकी एस के मैंस वियर कलेक्शन में नजर आ रहे हैं। शार्प लुक, एब्स और हॉट पर्सनलिटी के वजह से करण का यह फोटोशूट इंस्टाग्राम में आग लगा रहा है।

फॉर्मल मैंस वियर में आए नजर
डिजाइनर रॉकी एस ने मिस्टर बजाज के रोल की वजह से चर्चा में आए करण सिंह ग्रोवर की पॉपुलैरिटी को कैश करने के लिए हॉट फोटोशूट कराया। बात करें करण के लुक की तो वो फॉर्मल मैंस वियर में नजर आ रहे हैं।

ये था लुक
एक फोटो में वह ब्लू पेंट और व्हाइट टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। टीशर्ट के ऊपर उन्होंने व्हाइट शर्ट भी डाली है। सफेद जूतों में उनका लुक कंपलीट नजर आ रहा है।

स्टाइलिश नजर आए
फोटो में वह ब्लू कलर की शर्ट और पेंट में काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।

मिस्टर बजाज के रोल के लिए करण ने की खूब मेहनत
वैसे देखा जाए तो करण ने मिस्टर बजाज के लुक के लिए काफी मेहनत की है। अपनी अदायगी और लुक के चलते करण मिस्टर बजाज के रोल में काफी जंच रहे हैं। इस रोल के लिए करण सिंह ग्रोवर के लुक को काफी बदला गया है। मिस्टर बजाज का ये लुक सेलेब्स के पसंदीदा हेयर ड्रेसर आलिम ने तैयार किया है। दिल मिल गए' फेम एक्टर करण सिंह ग्रोवर 6 साल बाद टीवी पर कसौटी जिंदगी की 2 से धमाकेदार कमबैक किया है।



Click it and Unblock the Notifications
