Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज़रीन और अमायरा ने एयरपोर्ट लुक में अपने स्टाइल को किया फ्लॉन्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस का सिर्फ रेड कारपेट या फैशन शो लुक्स ही आम लड़कियों को इंस्पायर नहीं करता। बल्कि बॉलीवुड हसीनाएं अपने केजुअल लुक को भी बेहद स्टाइलिश और कंफर्टेबल तरीके से कैरी करती हैं, जिससे वह बेहद खास बन जाता है। ऐसे में अक्सर एक्ट्रेस अपने एयरपोर्ट लुक में अपने फैशन व स्टाइलिंग सेंस को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला, जब एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर और ज़रीन खान एयरपोर्ट पर नजर आईं। दोनों का स्टाइल एक-दूसरे से काफी डिफरेंट था, लेकिन फिर भी वह दोनों बेहद स्टनिंग लग रही थीं। अगर आप केजुअल्स में स्टाइल का तड़का लगाना चाहती हैं तो आपको अमायरा दस्तूर और ज़रीन खान के इन लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक को जरूर देखना चाहिए। तो चलिए देखते हैं कि कैसा था इन दोनों एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक-

ग्रे पैंटसूट में ज़रीन खान
ज़रीन खान ने अपने स्टाइलिश ग्रे पैंटसूट में लेडी बॉस लुक को फ्लॉन्ट किया। ज़रीन खान ने फुल स्लीव्स ओपन फ्रंट ब्लेज़र के साथ डिस्ट्रेस्ड जींस को स्टाइल किया। उनके ब्लेज़र पर स्टार प्रिंट बेहद ही ब्यूटीफुल लग रहा था। ज़रीन ने इस ब्लेज़र को राउंड कॉलर ब्लैक प्लेन टी के साथ लेयर्ड किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ज़रीन ने व्हाइट शूज कैरी किए, जिसमें हल्का ग्रे टच दिया गया था। ब्लैक सनग्लासेस, पिंक लिप शेड और ब्लैक हैंडबैग ने उनके लुक को स्पाइसअप किया। ज़रीन ने हेयर्स को साइड-पार्टेड लाइट कर्ल्स लुक दिया।

एक टॉप और कैपरी में अमायरा दस्तूर
अमायरा दस्तूर ने फुल-स्लीव वाली वी-शेप नेकलाइन वाले हल्के गुलाबी शेड के टॉप को एयरपोर्ट लुक में कैरी किया। उन्होंने अपने टॉप के साथ हाई वेस्ट लाइट ब्लू रिप्ड डेनिम कैपरी को स्टाइल किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अमायरा ने पिंक स्पोर्ट्स शूज को कैरी किया। अमायरा ने अपने लुक को एन्हॉन्स करने के लिए पेंडेट नेकपीस, रिंग्स और व्हाइट हैंडबैग के कैरी किया। वहीं हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया।
आपको इन दोनों एक्ट्रेस में से किसका एयरपोर्ट लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
