Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑस्कर अवॉर्ड्स में ज़ैंडेया ने येलो शिफॉन ड्रेस से बिखेरा जलवा
ज़ैंडेया ऑस्कर अवॉर्ड्स 2021 के प्रेंजेटर्स में से एक थी और वह अपने पीले गाउन में एक ड्रीम की तरह लग रही थी। लॉस एंजिल्स में अवॉर्ड्स के दौरान मौसम सुहावना हो गया था और ऐसे मौसम में ज़ैंडेया की पोशाक हवा में उड़ती हुई और भी सुंदर लग रही थी। उनके लुक को लॉ रोच द्वारा स्टाइल किया गया था, यह स्टाइलिस्ट अक्सर प्रियंका चोपड़ा जोनास को स्टाइल करती हैं। वैसे इस लुक में ना केवल डीवा का आउटफिट बेहतरीन लग रहा था, बल्कि उनका ज्वैलरी गेम भी उतना ही स्ट्रांग था। इसलिए, हमने उनके लुक को डिकोड किया है, जिससे आप भी कुछ फैशन इंस्पिरेशन ले सकती हैं-

ज़ैंडेया ने 93 वें अकादमी अवार्ड्स में पीली शिफॉन ड्रेस पहनकर भाग लिया, जिसे 'फ़ोर्स डी ब्यूटीएरे' नाम दिया गया। यह ड्रेस खासतौर पर वैलेंटिनो के क्रिएटिव डिजाइनर पियरपोलो पिसीकोली ने उनके लिए डिजाइन की थी। उसकी पोशाक में मिड्रिफ में एक प्रमुख स्लिट के साथ एक ऑफ-शोल्डर बॉडिस थी, जिससे उनकी पोशाक ड्रेस सेपरेट्स की तरह नजर आ रही थी। आउटफिट का येलो कलर हर किसी का ध्यान खींच रहा था। इस लुक के साथ ही ज़ैंडेया ने हमें दिखाया कि कैसे एक सिंपल आउटफिट में भी स्टनिंग दिखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस के साथ मैचिंग सैंडल्स को पेयर किया की। उन्होंने जिमी चू से येलो सैंडल्स स्टाइल किए थे और उसने पीले रंग का मास्क पहनकर वेन्यू में प्रवेश किया। इस तरह ज़ैंडेया ने ऑल-येलो लुक को अवॉर्ड्स के लिए चुना।

उनके स्टाइलिस्ट ने उनके लुक को डायमंड नेकपीस की लेयरिंग से एसेसरीज को भी खास बनाया, जो कि Bvlgari से आया था। वहीं मेकअप फ्रंट पर डीवा ने पिंक लिप शेड, पिंक चीकबोन्स और सटल आईशैडो लुक कैरी किया। वहीं हेयर्स को उन्होंने ओपन कर्ली लुक दिया।
यकीनन ज़ैंडेया इस लुक बेहद की रिफ्रेशिंग और ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं। आपको उनका यह आउटफिट और लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
