Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Eid Outfit Ideas: ईद पर दिखना है गॉर्जियस तो इन सेलिब्रिटीज आउटफिट से कॉपी करें
ईद के मौके पर हर लड़की की यही ख्वाइश होती है कि वो सबसे अच्छी नजर आए, उसकी ड्रेस सबसे अलग हो। इसलिए ईद की शॉपिंग तो रमजान के महीने से शुरू हो जाती है। आपके टाइम को बचाने के लिए हम आपको आपकी ईद की शॉपिंग के लिए कुछ आउटफिट आइडियाज दे रहे हैं, जिससे आपको अपनी ईद आउटफिट शॉपिंग को करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। हम सेलिब्रिटीज स्टाइल आउटफिट के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप आराम से ईद पर कैरी कर सकती हैं, और सबसे खूबसूरत लग सकती हैं।

डिजाइनर लहंगा
लहंगा तो कभी फैशन से आउट नहीं होता है। इसे आप किसी भी पार्टी के साथ ही फेस्टिवल में भी पहन सकती हैं। आज के टाइम में तो कई तरह के लहंगे आपको मार्केट में मिल जाएंगे, जिसे आप बड़े आराम से ईद पर कैरी कर सकती हैं। आप इंडियन सेलिब्रिटीज के साथ पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के डिजाइनर लहंगा आउटफिट को भी देख सकते है, जो आज कल काफी इन हैं।

अनारकली विद प्लाजो
ईद के दिन आप अनारकली विद प्लाजो को भी कैरी कर सकती हैं। अनारकली विद प्लाजो सूट आज के टाइम में काफी ट्रेंड में बना हुआ है। ये क्लासी होने के साथ ही काफी कम्फर्टेबल भी होता है।

पटियाला सूट
पटियाला सूट भी आप इस बार ईद पर कैरी कर सकती हैं, जिसमें आप काफी अच्छई लगने वाली है। पटियाला सूट के साथ हाथ में भरी चूड़िया और जूती बेस्ट ऑप्शन लगती है। आप अलग-अलग डिजाइन और कलर में सूट को देख सकती हैं और अपनी पसंद का ले सकती हैं। जो आपके लुक कम्पलीट करता है।

साड़ी
साड़ी को आप हर ऑकेज़न पर पहन सकती हैं। इस ईद पर भी आप साड़ी को क्यों नहीं ट्राई करती है। आप ईद के इस आउटफिट आगे वाले किसी फंक्शन में भी पहन सकती हैं। फोटो में आप देख सकती हैं कि पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर ने पर्पल शेड की साड़ी पहनी हुई है। जिसको उन्होंने सीक्वेंस स्लीव्स ब्लाउज के साथ कैरी किया है। आप अपने अकॉर्डिंग जूलरी और मेकअप सेट कर सकती हैं।
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
