Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जींस पहनते वक्त ना करें ये गल्तियां, नहीं तो लगेंगी एकदम भद्दी
जब भी आप लो वेस्ट जींस पहनने की सोचें तो कुछ बातें ध्यान रखें। यदि आप स्किनी जींस पहन रहे हैं तो सीमलेस अंडरवियर पहनें।
जींस हमारे वार्डरोब का एक मुख्य हिस्सा है। हमें यह जानना चाहिए कि ये सही जमेगी? चूंकि हम सब विभिन्न अवसरों पर जींस पहनते हैं इसलिए हमें कुछ चीजें हैं जो हमें दिमाग में रखनी चाहिए।
कुछ लोग जींस खरीद तो लेते हैं पर उन्हें किस टॉप के साथ कैसी जींस पहननी चाहिये या फिर उनके फिगर पर कैसी जींस जचेगी, यह उन्हें नहीं पता रहता है, जिसके चलते उनके ऊपर जींस खराब लगने लगती है।
हम आपको बता रहे हैं 10 चीजें जो आपको अपनी जींस के साथ नहीं करनी चाहिए। तभी जींस आप पर जमेगी!
1. स्किन टाइट जींस
हालांकि स्किनी जींस से शानदार स्टाइल शो होती है, लेकिन अगर ये ज़्यादा टाइट है तो आपके पूरे लुक को बिगाड सकती है। स्किनी जींस खरीदने से पहले इसे ट्राई ज़रूर कर लें, खास तौर पर महिलाएं ध्यान दें कि यह सही फिटिंग की हो।
2. ध्यान रखें कि लो वेस्ट जींस पर अतिरिक्त ध्यान देने की ज़रूरत होती है
जब भी आप लो वेस्ट जींस पहनने की सोचें तो कुछ बातें ध्यान रखें। ऐसे में शॉर्ट टॉप या हाई राइज़ अंडरवियर ना पहनें। लो वेस्ट जींस स्टाइल को बढ़ा सकती है लेकिन यदि इसे शॉर्ट टॉप के साथ पहना जाए तो सारी स्टाइल धरी रह जाएगी और लुक खराब हो जाएगा।

3. सही साइज का ध्यान रखें
यदि आपकी लंबाई कम है तो हाइ राइज़ डेनिम्स पहनें इससे आपकी लंबाई सही दिखेगी। यदि आप दुबले हैं तो लो वेस्ट जींस को सही फिटिंग वाले टॉप के साथ पहनें। आपकी जींस हाई है या लो इसका आपके लुक पर बहुत फर्क पड़ता है।

4. गलत लंबाई की जींस ना चुनें
आप पैसा खर्च कर रहे हैं इसलिए सही लंबाई की जींस खरीदें। घुटनों पर कटी जींस थोड़ी भद्दी लगेगी और इसमें आपके पैर थोड़े ज़्यादा बड़े दिखाई देंगे। ज़्यादा लंबी जींस भी नहीं जमती हैं, इसलिए उन्हें ओल्टर करवाकर सही साइज की जींस ही पहनें।

5. चमकदार और भड़कीले रंगों वाली जींस ना खरीदें
हमने कभी ना कभी चमकदार जींस खरीदी होगी। शायद लाल या पीली। लेकिन बेहतर होगा ऐसे रंगों से दूर ही रखें। ऐसे रंगों की जींस बार-बार पहनना एक मुश्किल काम है। आप इसे बहुत कम पहनेंगे और यह आपकी अलमारी में ही विराजेगी।

6. मौसम के अनुसार जींस खरीदें
क्या आप पूरे साल एक ही तरह की जींस पहनती हैं? अब समय है बदलने का। जींस एक खास फेब्रिक की बनी होती है जो हर मौसम में सूट नहीं करता। सर्दियों के लिए भारी फेब्रिक की बनी जींस खरीदें और गर्मियों के लिए लाइट फेब्रिक की।
7. ध्यान रखें कि स्टाइल के चक्कर में शरीर की कोई बेकार चीज ना दिखे
ऐसा कोई नियम नहीं है कि शरीर के अनुसार ड्रेस पहनें, लेकिन बेहतर आप अपने शरीर की कोई बुराई लोगों को ना दिखाएँ। अपने शरीर को दिमाग में रखें और इसके अनुसार ही जींस खरीदें।

8. ट्रेंड्स पर ज़्यादा ना जाएँ
हम में से हर कोई ट्रेंडिंग कपड़े पहनना पसंद करता है। लेकिन आँख बंद करके ट्रेंड को फॉलो करना सही नहीं है। सिर्फ ट्रेंडिंग में है इसका मतलब ये नहीं कि आप भी पहनें। यदि यह आपके शरीर पर नहीं जमता तो इसे ना खरीदें

9. गलत अंडरवियर ना पहनें
अंडरवियर एक ऐसी चीज है जो हम सब सबसे पहले पहनते हैं लेकिन कभी-कभी यह भी फैशन को बिगाड़ देती है। यदि आप स्किनी जींस पहन रहे हैं तो सीमलेस अंडरवियर पहनें। सीमलेस अंडरवियर आपके पिछले भाग की शेप ले लेगी जिससे पैंटी लाइंस नहीं दिखेंगी।

10. अवसर को ध्यान में रखकर ड्रेस पहनें
हमेशा ओकेजन के अनुसार ड्रेस पहनें। डिस्ट्रेस्ड या तंग जींस अच्छा लुक देती है, लेकिन इसे आप जॉब इंटरव्यू में नहीं पहन सकते। हर जींस हर जगह नहीं पहननी चाहिए। चाहे आप उस स्टाइल को कितना ही पसंद करें लेकिन उस अवसर पर यदि वो नहीं जम रही है तो ना पहनें।



Click it and Unblock the Notifications
