Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
दिल्ली का मशहूर शॉपिंग डेस्टिनेशन सरोजिनी मार्केट हुआ ऑनलाइन
शॉपोहॉलिक लोगों का सपना पूरा हो गया अब दिल्ली का फेमस सरोजिनी नगर मार्केट ऑनलाइन हो चुका हैं।
सरोजनी के कपडे पहन के जाती मैडम डिस्को.. कुड़ी सैटरडे सैटरडे करदी रेह्न्दी ए.. इस सॉन्ग के लिरिक्स में दिल्ली के फेमस शॉपिंग डेस्टिनेशन का सरोजिनी नगर का जिक्र आते ही, सरोजिनी नगर की एक से बढ़कर स्टाइलिश टॉप, ड्रेसेज और एसेसरीज दिमाग में घूमने लगती हैं।
लेकिन देशभर की शॉपोहॉलिक के लिए खुशखबरी है। दिल्ली का मशहूर शॉपिंग डेस्टिनेशन सरोजिनी नगर अब ऑनलाइन हो गया है। यानि आप दिल्ली में हों या न हो आप देश के किसी कोने में घर बैठे सरोजिनी नगर मार्केट से शॉपिंग कर सकते हैं।

घर बैठे करे शॉपिंग
अब सरोजिनी नगर मार्केट से शॉपिंग करने के लिए आपको दिल्ली आने की ज़रूरत नहीं और अगर आप दिल्ली में ही हैं तो घर से बाहर निकलने की ज़रूरत नहीं। यहां से ड्रेसेज, फुटवियर्स, एक्सेसरीज आसानी से अपने घर मंगा सकते हैं। वर्किंग वीमन हो या कॉलेज गॉइंग गर्ल हर किसी की शॉपिंग डेस्टिनेशन में सरोजिनी मार्केट का नाम सबसे अव्वल पर होता हैं।

सही दाम में अवेलेबल
onlinesarojininagar.com ऑनलाइन स्टोर से आप सरोजिनी में बिकने वाली चीजों को देख सकते हैं, साइज और कलर सिलेक्ट कर सकते हैं और आर्डर कर सकते हैं. अच्छी बात ये है कि सभी प्रोडक्ट्स के दाम लगभग वही रखने की कोशिश की गई है जिस रेट पर असल में सरोजिनी नगर मार्केट में मिलते हैं।

300 रुपए से शुरु
onlinesarojininagar.com पर हर वीक नए डिजाइन्स अपलोड किए जाएंगे, यहां 300 रुपये से प्रोडक्ट की रेंज शुरू है और 500-600 रुपये तक रखी गई है।



Click it and Unblock the Notifications