Latest Updates
-
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ
जानें, महिलाओं के शर्ट के बटन बाईं तरफ ही क्यों होते हैं
क्या आपने कभी इस बात को नोटिस किया है कि लड़कों की शर्ट में राइट साइड बटन होते हैं, जबकि लड़कियों की शर्ट में लेफ्ट साइड बटन होती हैं।
क्या आपने कभी इस बात को नोटिस किया है कि लड़कों की शर्ट में राइट साइड बटन होते हैं, जबकि लड़कियों की शर्ट में लेफ्ट साइड बटन होती हैं। कई लोगों को इसके पीछे की खास वजह नहीं मालूम होती है। इसके लिए लोगों ने अपने आपसे कई कहानियां गढ़ लीं और तर्क लगा लिए।
इन सभी बातों और तर्कों के बीच एक तर्क थोड़ा सही लगा वो ये है कि जिन कम्पनियों के द्वारा भारी मात्रा में लड़के और लड़कियों की शर्ट बनाई जाती हैं यानि उनका मास प्रोडक्शन होता है, वहां इस मामूली अंतर से उनका काम काफी आसान हो जाता है और वो बहुत ही सरल तरीके से लड़के और लड़कियों की शर्ट में अंतर पता कर लेते हैं।
अगर आप को अभी तक समझ में नहीं आया कि लड़कियों की शर्ट की बटन लेफ्ट साइड में क्यूं होती है, तो आपको नीचे दिये हुए रोचक तथ्य जरुर पढ़ने चाहिये:

पहला कारण -
एक सिद्धांत के अनुसार, 19वीं शताब्दी में उच्च वर्ग की महिलाओं को कई सारे वस्त्र पहनने पड़ते थे। ऐसे में उनकी नौकरानियों को उन्हें लेफ्ट साइट बटन वाले कपड़े पहनाने में आसानी रहती थी।

दूसरा कारण -
पुराने ज़माने में महिलाएं घोड़े चलाती थीं और ऐसे में वो लेफ्टसाइट बटन वाली शर्ट पहनती थीं ताकि हवा के कारण उनकी शर्ट खुले नहीं और अंदर का कुछ दिखाई न दें। इसके बाद, ये कॉन्सेप्ट बढ़ता गया और मेकर्स ने इसी तरह की शर्ट बनानी शुरू कर दी।

तीसरा कारण -
नेपालियन की आप कोई भी तस्वीर देखें तो उसमें उनका राइट हैंड आपको उनके कोट में ही घुसा दिखाई देगा। दरअसर महिलाएं उस जमाने में उनकी नकल उतारती थीं और इसी से उनके कपड़ों को ऐसा बनाने की प्रेरणा मिली।

चौथा कारण -
पुरूषों को अपने बाएं हाथ से शर्ट को खोलने और उतारने में आसानी होती है इसकी वजह से उनकी शर्ट के बटन राइट बनाने शुरू हो गए थे।

पांचवा कारण -
माना जाता है कि महिलाएं बाएं ओर अपने बच्चों को आसानी से गोद ले लेती हैं और दाएं हाथ को खुला रखती है जिससे वो आसानी से ड्रेस को उतार सकती हैं। साथ ही उन्हें ब्रेस्टफीडिंग भी करवा सकती हैं।

छंठवां कारण -
महिलाओं और पुरूषों की शर्ट में अंतर करने का ये सरल और अच्छा तरीका है जिसके लिए कोई अतिरिक्त लागत नहीं लगती है और आसानी से शर्ट तैयार हो जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications