Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
इन आसान ट्रिक्स के बाद आप मिनटों में दिख सकती हैं स्लिम
शायद ही ऐसी कोई भी लड़की होगी जो मोटी दिखना चाहती हो। जब भी कोई लड़की अपने लिए कोई भी आउटफिट चुनती है तो उसके दिमाग में सबसे पहले यही ख्याल आता है कि क्या वो इसमें पतली दिखेगी।
अगर आपको अगले दिन किसी पार्टी या शादी में जाना है और आप अपने आउटफिट में फिट और स्लिम दिखना चाहती हैं और आपने एक दिन पहले ही खूब सारा फैटी खाना खा लिया है तो इन टिप्स और ट्रिक्स से आप कम समय में ही पतली दिख सकती हैं।

ढीले और ओवरसाइज़ कपड़े ना पहनें
अगर आपको ढीले कपड़े ज्यादा पसंद आते हैं तब तो बात ठीक है लेकिन अगर आप पतली दिखना चाहती हैं तो आपको अपनी पसंद से समझौता करना पड़ेगा। ओवरसाइज़ कपड़ों में आपका फिगर मोटा दिखता है और फिट दिखने के बजाया आप बॉक्सर लुक दिखती हैं। इससे बढिया है कि आप गहरे रंग का कोई फिट टॉप पहनें।

कमर पर बांधें शर्ट
अगर आपने ओवरसाइज़ या कोई बड़ा-सा टॉप खरीद लिया है तो आप उसे अपनी कपर पर बांध सकती हैं। ये ट्रिक आपको स्लिम लुक जरूर देगी।

कॉन्टूर मेकअप
अगर आपका चेहरा गोल या पफी है तो आपको स्लिम लुक पाने के लिए कॉन्टूर या ब्रॉन्जिंग का इस्तेमाल करना चाहिए। डबल चिन की समस्या को भी कॉन्टूर की सहायता से छिपाया जा सकता है।

स्वेट और सौना रूम
इसमें आपको स्लिम दिखने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। स्टीम और सोना आपको हैल्दी के साथ-साथ स्लिम लुक भी देगा

बेल्ट का करें इस्तेमाल
स्लिम दिखने के लिए अपनी कमर पर आप बेल्ट भी बांध सकती हैं। इससे आप पतली दिखेंगीं। अगर आपने कोई ओवरसाइज़ टॉप पहना है तो उसको भी अंदर टक करके बेल्ट लगा लें।

कालें रंग के कपड़े
इससे आसान ट्रिक और कोई हो ही नहीं सकती। काले रंग का जादू हमेशा चलता है। अगर आप स्लिम दिखना चाहती हैं तो काले रंग की कोई ड्रेस पहनें। काले रंग में शरीर हमेशा पतला ही दिखता है।

शेपवियर भी पहन सकती हैं
फैशन इंडस्ट्री में शेप में दिखने के लिए शेपवियर का इस्तेमाल भी खूब होता है। जो भी एक्ट्रा फैट होता है वो शेपवियर के अंदर दब जाता है और आप बाहर से स्लिम दिखती हैं। इससे आप ना सिर्फ स्लिम दिखती हैं बल्कि आपकी बॉडी शेप में भी दिखाई देती है।
इन आसान से हैक्स और ट्रिक्स के बाद आपको जिम की क्या जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications
