Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
दुनिया की ये 8 महंगी ड्रेसेज जिन्हें खरीदने के लिए बेचने पड़ जाएं कई घर !
सेलिब्रेटिज हमेशा अपने फैशन व स्टाइल सेंस की वजह से सुर्खियों में छाएं रहते है कभी महंगी ज्यूलरी तो कभी अपनी महंगी कारों की वजह से। आज इस आर्टिकल में हम आपकों दुनिया के सबसे बेशकिमती आउटफिट्स के बारे में बता रहे हैं।
देखिए दुनिया के ऐसे महंगे आउटफिट्स, जिनकी कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

5.5 मिलियन का गाउन
निकोल किडमैन ने 1997 के ऑस्कर में Dior का John Galliano का डिजाइनर गाउन पहना था। इस एम्ब्रॉएडर्ड गाउन की कीमत 2 मिलियन डॉलर (20 लाख डॉलर यानि करीब 12,91,91,000 रुपए) है।

55 लाख डॉलर का ब्लैक डायमंड ड्रेस
ब्रिटिश डिज़ाइनर Debbie Wingham की डिज़ाइन की गई ये ब्लैक और व्हाइट डायमंड की ड्रेस। इसमें 1000 व्हाइट और ब्लैक डायमंड्स जड़े हैं। इसकी कीमत 5.5 मिलियन डॉलर (55,00,000 डॉलर यानि करीब 35,54,37,500 रुपए) है।

2.5 लाख यूरो का केड मिडलटन का वेडिंग गाउन
जब बात महंगे आउटफिट्स की हो तो ब्रिटेन की रॉयल फैमिली की बात न हो तो यह ड्रेसेज की लिस्ट अधूरी ही रह जाएगीं। डचेच केट की स्टनिंग वेडिंग ड्रेस डिजाइनर सारा बर्टन ने डिजाइन की थी। इस ड्रेस के लिए खास तौर पर लैस का काम रॉयल स्कूल ऑफ नीडलवर्क से करवाया गया था। और भी कई छोटी छोटी बातें थी जिनकी वजह से इस वेडिंग गाउन की शोभा बढ़ी यह ड्रेस की कीमत 2 लाख 50 हजार यूरो मतलब 2 81,240 डॉलर यानी 18,125,238 रुपए थी।

9 मिलियन डॉलर की स्पाइडर ड्रेस
ये ड्रेस मकड़ी के जाले जैसी है और वज़न में बहुत कम है। इस पर 3000 से ज़्यादा डायमंड्स जड़े हैं। ये ड्रेस 2004 में समांथा मुम्बा ने ने फिल्म " स्पाइडर मैन " के प्रीमियर के दौरान पहनी थी। इसकी कीमत 9 मिलियन डॉलर (90,00,000 डॉलर यानि करीब 58,15,35,000 रुपए) है। इसे Scott Henshall ने डिज़ाइन किया था।

17.6 मिलियन का अबाया
ये दुनिया का सबसे महंगा अबाया और दूसरा सबसे महंगा आउटफिट माना जाता है। इसकी कीमत 17.6 मिलियन डॉलर (17000000 डॉलर यानि करीब 1,09,86,25,000 रुपए) है। ब्रिटिश डिज़ाइनर डेब्बी विंगहम ने दुबई में इसे डिज़ाइन किया था। इस अबाया पर 2000 डायमंड्स लगे हैं। जिनमें व्हाइट, ब्लैक और एक रेड डायमंड शामिल है। ये रेड डायमंड अपनी तरह का इकलौता डायमंड है और बेहद महंगा है।

मर्लिन मुनरो का 4.6 मिलियन का ड्रेस
कुछ आउटफिट्स कुछ खास कारणों की वजह से खास बन जाते हैं। जब हॉलीवुड डिजाइनर डेब्बी रेनॉल्ड ने अपने 600 प्रॉप कलेक्शन को 2011 के ऑक्शन के लिए निकाला था। उसमें से सबसे महंगी बिकने वाली ड्रेस मर्लिन मुनरों की सबवे डे थी। जो कि 1955 की हॉलीवुड मूवी द सेवन ईयर इच में दिखी थी। इस ड्रेस बेचने पर 4.6 मिलियन डॉलर ( 296,442,762.49 रुपए) मिले थे।

दुनिया का महंगे आउटफिट्स में से एक
Nightingale of Kuala Lumpur है दुनिया का सबसे महंगा आउटफिट। इसकी कीमत 30 मिलियन डॉलर (3 करोड डॉलर यानि करीब 1,93,87,50,000 रुपए) है। इसे Faiyzali Abdullah ने डिज़ाइन किया है। ये गाउन सैटिन, शिफॉन, सिल्क, टैफेटा के साथ-साथ 70 कैरेट पीयर शेप्ड डायमंड और 751 स्वरोस्की क्रिसटल से मिलकर बनी है। इसे 2009 में स्टाइलो फैशन ग्रांड प्रिक्स KL फेस्टिवल में शोकेस किया गया था।

प्रिसेंस डायना का द ट्रवोल्टा फ्रॉक
डिजाइनर विक्टर एडलस्टिन का यह गाउन प्रिसेंस डायना ने 1985 में पहना था जब व्हाइट हाउस में डिनर के समय उन्होंने एक्टर जोन ट्रवोल्टा के साथ डांस किया था। इसके बाद इस फ्रॉक का नाम ट्रवोल्टा ही पड़ गया। प्रिसेंस डायना ने मरने से पूर्व एक ऑक्शन में इस ड्रेस को एक चैरिटी के लिए एक लाख यूरो मे बेच दिया था जो आज तक की सबसे महंगी ड्रेस थी। इसके बाद यह ड्रेस 2011 में फिर से बिकी इस बार इसकी कीमत 2.4 लाख यूरो थी।



Click it and Unblock the Notifications
