Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
FASHION FACT: जानें पेंसिल स्कर्ट और ए-लाइन स्कर्ट का इतिहास
पेंसिल स्कर्ट और ए-लाइन स्कर्ट, दोनों को प्रसिद्ध फ्रैंचमैन क्रिश्चियन डायोर के द्वारा डिजायन किया गया था, जिन्हे 50 के दशक के फैशन का श्रेय दिया जाता है। आइए सबसे पहले हम पेंसिल स्कर्ट के बारे में बात करते हैं जिसने फैशन की दुनिया में धूम मचा दी थी।
नाम से समझ में आ ही जाता है कि पेंसिल स्कर्ट, स्लिम फिटिंग वाली होती है जो कि कमर से नीचे तक बिल्कुल स्ट्रेट यानि सीधी रहती है। इसक नैरो कट होता है।

आमतौर पर पेंसिल स्कर्ट घुटनों तक सिली होती है और उसके नीचे इसे यूं ही छोड़ दिया जाता है जिससे इसकी शेप अच्छी आ जाती है। इसकी शेप के कारण ही इसे पेंसिल स्कर्ट नाम दिया गया है।
Fashion Fact: जानें कैसे ट्रैंड में आ गईं हाई हील्स
पेंसिल स्कर्ट को एक सूट के हिस्से के रूप में या अलग से पहना जा सकता है। पहनने वाले को यह तंग सी महसूस होती है जिसकी वजह से दौड़ने या तेज चलने में दिक्कत आती है इसलिए इसे साइड से हल्का कट दे दिया गया, ताकि पहनने वाले को दिक्कत न हों।

कभी-कभी पेंसिल स्कर्ट से जांघों के दिखने का डर रहता है जिसके कारण इसमें अलग लुक देने की कई कोशिशें समय-समय पर की जाती रही हैं। 1950 से पेंसिल स्कर्ट लगातार ट्रेंड में हैं। लड़कियों को इस स्कर्ट के साथ हाई हील पहनना बहुत पसंद होता है। इस आउटफिट में लड़कियां सबसे ज्यादा सेक्सी लगती हैं।
पेंसिल स्कर्ट को कैजुअली फ्लैट पहना जाता है, यह काफी युवा ड्रेस होती है जिसकी शुरूआत 1960 से हुई। वेस्टर्न फैशन में नैरो-फिटेड स्कर्ट का लम्बा इतिहास है। बेल्लेट रसेस्स से प्रेरित प्री-डब्ल्यूडब्ल्यूआई स्कर्ट है।
1954 के ऑटम विंटर कलेक्शन में फ्रैंच डिजाइनर क्रिश्चियन डायोर ने एक स्कर्ट की डिजाइन को पेश किया था, जो वाकई में काबिलेतारीफ थी और आज के समय में पेंसिल स्कर्ट कही जाती है।

इसके बाद, पेंसिल स्कर्ट बहुत प्रसिद्ध हो गई और इसे ऑफिस की ड्रेस में शामिल कर लिया गया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद फैशन जगत में इसकी धूम मच गई और औरतों के बीच में यह खासी प्रसिद्ध हो गई। मंहगे कपड़े से बनी यह स्कर्ट काफी टिकाऊ और अच्छी होने के कारण काफी दिनों तक चलती थी।
पेंसिल स्कर्ट में लूजर स्कर्ट से अलग महसूस होता है और इसे पहनने के बाद चलने और बैठने के ढंग पर असर पड़ता है। साइड कट वाली पेंसिल स्कर्ट पहनने से आपको कार में भी बैठने में दिक्कत नहीं होगी। साथ आपकी टांगे खुलेगी नहीं, जिसके कारण आपको शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़ेगी।

अब हम ए-लाइन स्कर्ट की बात करते हैं जो कि हिप्स पर कसी हुई होती है और बाद में खुली होती है। इसकी शेप अंग्रेजी के अक्षर ए की तरह होती है इसी कारण इसे ए लाइन स्कर्ट कहा जाता है। इस स्कर्ट को कोट के साथ पहना जाता है।

इस शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल, फ्रैंच डिजाइनर क्रिश्चियन डायोर ने किया था, जिन्होने पेंसिल स्कर्ट को डिजाइन किया था। इस स्कर्ट को पेरिस में बनाया गया था जो कि सबसे हटकर लगती थी।

ए शेप के होने के बावजूद भी इसमें ग्रेस था और इसे पार्टी में भी पहना जा सकता था। डिजाइनर डायोर की सबसे सफलतम डिजाइन में से एक डिजाइन यह भी है। 1958 में इस स्कर्ट को डिजाइन करने के बाद डायोर ने इसकी खूबियों के बारे में बताया था और उन्होने इसे अपनी सबसे क्रिएटिव डिजाइन बोला।

वैस, स्कर्ट की यह डिजाइन 1960 और 79 के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुई। 1980 में इसमें रेट्रो लुक ला दिया गया। समय के साथ-साथ इसमें परिवर्तन होते रहें लेकिन बेसिक डिजाइन ए शेप ही रही। इन दिनों, दुबारा यह स्कर्ट ट्रेंड में आने लगी है।



Click it and Unblock the Notifications
