Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
Holi 2026 Fashion Tips: होली पार्टी में दिखना है सबसे कूल? ट्राई करें सेलेब्स के ये 5 ट्रेंडी आउटफिट्स
Holi 2026 Fashion: 4 मार्च को रंगों का त्योहार होली है जो सिर्फ गुलाल और पकवानों का ही नहीं, बल्कि अब 'स्टाइल स्टेटमेंट' दिखाने का भी बड़ा मौका बन गया है। ऑफिस से लेकर स्कूल-कॉलेज तक में होली का जश्न मनाया जाता है। अब होली की पार्टी हो और रील न बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में सोशल मीडिया और रील के दौर में, हम सभी चाहते हैं कि रंगों से सराबोर होने के बावजूद हमारी तस्वीरें एकदम परफेक्ट और स्टाइलिश आएं।
अक्सर लोग पुराने और खराब कपड़े पहनकर होली खेलते हैं, लेकिन अगर आप इस साल की होली पार्टी की 'दिवा' बनना चाहती हैं, तो आपको अपने वार्डरोब में थोड़े बदलाव की जरूरत है। आलिया भट्ट के क्लासिक व्हाइट लुक से लेकर कियारा आडवाणी के वाइब्रेंट इंडो-वेस्टर्न स्टाइल तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने होली फैशन को एक नई ऊंचाई दी है। इस साल फैशन वर्ल्ड में कंफर्ट और स्वैग का फ्यूजन ट्रेंड कर रहा है।
चाहे आप किसी बड़े होटल की पूल पार्टी में जा रही हों या दोस्तों के साथ मोहल्ले की मस्ती में, हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे ट्रेंडी आउटफिट आइडियाज, जो आपको इस होली पर सबसे कूल, स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाएंगे।

1. क्लासिक व्हाइट चिकनकारी कुर्ती
सफेद रंग और होली का रिश्ता पुराना है। अगर आप भी सेलेब्स जैसा 'एस्थेटिक' लुक चाहती हैं, तो रश्मिका मंदाना की तरह लंबी सफेद चिकनकारी कुर्ती को ब्लू जींस या रंगीन शरारा के साथ पेयर करें। यह लुक फोटोग्राफी के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों का लो बन बना लें।
2. ट्रेंडी को-ऑर्ड सेट्स (Co-ord Sets)
अगर आप बोरिंग ट्रेडिशनल नहीं पहनना चाहतीं, तो आलिया भट्ट की तरह प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट्स इस साल का सबसे बड़ा ट्रेंड हैं। ये पहनने में बेहद हल्के होते हैं और डांस करने के लिए एकदम कंफर्टेबल। ब्राइट फ्लोरल या ज्योमेट्रिक प्रिंट्स चुनें।
3. इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन
सारा अली खान की तरह आप भी अपने लुक को क्लासी बनाना चाहती हैं तो अपनी किसी पुरानी एथनिक लॉन्ग स्कर्ट (घाघरा) को एक क्रिस्प व्हाइट शर्ट के साथ पहनें। शर्ट की स्लीव्स को फोल्ड करें और कमर पर नॉट (Knot) बांधें। यह लुक आपको भीड़ में सबसे अलग और 'बोल्ड' दिखाएगा।
4. टाई एंड डाई (Tie-Dye)
होली के दिन 'टाई एंड डाई' प्रिंट से बेहतर क्या हो सकता है? एक ओवरसाइज्ड टाई-डाई टी-शर्ट या शॉर्ट कुर्ती के साथ शॉर्ट्स पहनें। या फिर दीपिका की तरह इस टाइप का व्हाइट आउटफिट ट्राई करें यह लुक फंकी होने के साथ-साथ बहुत कूल और रिफ्रेशिंग लगता है।
5. शरारा और शॉर्ट कुर्ती या हैवी फ्रॉक स्टाइल
अगर आप पार्टी में थोड़ा हैवी लेकिन स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो दीपिका पादुकोण की तरह स्टाइलिश फ्रॉक स्टाइल आउटफिट ट्राई कर सकती हैं या फिर शॉर्ट कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड शरारा ट्राई करें। यह लुक आपको 'देसी गर्ल' वाली वाइब देगा और रंगों के बीच आपका लुक उभर कर आएगा।
बोनस टिप्स: लुक को परफेक्ट बनाने के लिए (The Finishing Touch)
सनग्लासेस (Aviators/Wayfarers): आंखों को रंगों से बचाने के साथ-साथ ये आपको 'पार्टी रेडी' लुक देंगे।
फुटवियर: हील्स के बजाय स्टाइलिश मोजरी या वाटरप्रूफ स्नीकर्स पहनें।
हेयरस्टाइल: बालों को खुला छोड़ने के बजाय 'मेसी बन' (Messy Bun) या 'स्लीक ब्रेड' (Sleek Braid) बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
