Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Holi 2026: इस होली घर पर बनाएं बाजार जैसा 100% ऑर्गेनिक गुलाल, त्वचा भी खिलेगी और पैसे भी बचेंगे
How To Make Organic Holi Gulal At Home: 4 मार्च 2026 को होली मनाई जाने वाली है जिसे लेकर अभी से लोग उत्साहित हो गए हैं। रंगों के त्योहार होली की आहट शुरू हो चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में बिकने वाले चटकीले रंगों और गुलाल में लेड ऑक्साइड, मरकरी और कांच के बारीक कण जैसे खतरनाक केमिकल्स होते हैं? ये न केवल आपकी त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि बालों की चमक भी छीन लेते हैं। इस साल होली पर आपको अपनी खूबसूरती से समझौता करने की जरूरत नहीं है।
कल्पना कीजिए एक ऐसी होली की, जहां रंग खेलने के बाद आपका चेहरा काला नहीं पड़ेगा, बल्कि 'फेस पैक' की तरह और भी ज्यादा निखरेगा! जी हां, इस बार होली के लिए आप अपने घर की रसोई में मौजूद चीजों से 100% ऑर्गेनिक और हर्बल गुलाल तैयार कर सकते हैं। यह न केवल बनाने में बेहद आसान है, बल्कि बाजार के महंगे रंगों के मुकाबले आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा। आइए जानते हैं फूलों और सब्जियों की मदद से घर पर ही 'इंद्रधनुषी' रंग बनाने के जादुई तरीके।

क्यों बाजार का गुलाल है आपकी त्वचा का दुश्मन?
होली रंगों का त्योहार है और ऐसे में होली से पहले ही बाजार में रंग-बिरंगे रंग मिलने लगते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले सिंथेटिक रंगों में अक्सर भारी धातुओं का इस्तेमाल होता है। इनसे स्किन एलर्जी, खुजली, आंखों में जलन और गंभीर मामलों में एग्जिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बच्चों की नाजुक त्वचा के लिए ये रंग 'स्लो पॉइजन' की तरह काम करते हैं।
घर पर हर्बल गुलाल बनाने के लिए जरूरी सामान
होली पर बाजार जैसा मखमली अहसास पाने के लिए आपको एक आधार (Base) की जरूरत होगी। इसके लिए आप अरारोट पाउडर, कॉर्न फ्लोर या टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा पर स्मूद रहता है और पसीने को सोखने में भी मदद करता है। साथ ही रंगों के लिए आप फूल, चुकुंदर, पालक, मेंहदी, हल्दी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं हर रंग का गुलाल बनाने का तरीका।
गुलाबी गुलाल (Pink)
गुलाबी गुलाल बनाने के लिए आप चुकंदर (Beetroot) को कद्दूकस करके उसका रस निकालें। इसे अरारोट पाउडर में मिलाएं और सुखा लें। सूखने के बाद इसे छान लें, आपका खुशबूदार गुलाबी रंग तैयार है।
पीला गुलाल (Yellow)
अब बारी है पीला गुलाल बनाने की जिसके लिए आप हल्दी पाउडर या सूखे हुए गेंदे के फूलों को बेसन या अरारोट में मिलाएं। हल्दी एंटी-सेप्टिक होती है, जो चेहरे पर प्राकृतिक निखार (Natural Glow) लाएगी।
हरा गुलाल (Green)
हरा गुलाल बनाना भी एकदम आसान है। इसके लिए आप पालक या पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसे अरारोट पाउडर या टेलकम पाउडर में मिक्स करें। आप सूखी मेहंदी का भी उपयोग कर सकते हैं।
लाल गुलाल (Red)
चेहरे का ग्लो भी चाहिए और लाल रंग से होली भी रंगीन करनी है तो इसके लिए सूखे हुए लाल गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर पाउडर में मिलाएं या लाल चंदन पाउडर का इस्तेमाल करें।
पर्पल और ऑरेंज (Purple & Orange):
काले अंगूर के रस से बैंगनी और केसर या गेंदे के फूल से शानदार नारंगी रंग तैयार किया जा सकता है। इन्हें भी आप अरारोट पाउडर में मिला सकते हैं।
त्वचा के लिए 'ग्लो' का नुस्खा: गुलाल में मिलाएं ये चीजें
अपने हर्बल गुलाल में कुछ बूंदें चंदन के तेल या गुलाब जल की मिलाएं। इससे गुलाल से बेहतरीन खुशबू आएगी और यह त्वचा पर एक सुरक्षा कवच (Protective Layer) की तरह काम करेगा, जिससे होली खेलने के बाद आपकी स्किन रूखी नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
