Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Kangana Ranaut Winter Saree Look: कंगना रनौत का रॉयल विंटर साड़ी लुक, वेडिंग सीजन के लिए है परफेक्ट ट्रेंड
Kangana Ranaut Winter Saree Look: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने फिल्मी दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने के बाद अब राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। सोशल मीडिया पर कंगना काफी एक्टिव रहती हैं और उनका लुक भी काफी ट्रेंड होता है। कभी अपनी बेबाकी और बोल्डनेस के लिए जानी जाने वाली कंगना का इन दिनों विंटर साड़ी लुक चर्चा में बना हुआ है। ये तो आप भी मानेंगे कि सर्दियों में साड़ी पहनना जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही स्टाइल और कम्फर्ट के बीच बैलेंस बनाना थोड़ा मुश्किल भी हो जाता है।
लेकिन कंगना रनौत ने अपने लेटेस्ट विंटर साड़ी लुक से इस टेंशन को बिल्कुल खत्म कर दिया है। आप भी उनके नए लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। आइए देखते हैं कंगना के लेटेस्ट साड़ी लुक जो उन्होंने हाल ही में पार्लियामेंट के शीतकालीन सत्र में पहनी थीं।

फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ
कंगना रनौत ने व्हाइट कलर की कॉटन साड़ी के साथ फुल-स्लीव ब्लाउज पहना हुआ है जिसमें वो काफी हसीन लग रही हैं। अगर आप भी किसी बर्थडे पार्टी में या ऑफिस की पार्टी के लिए बेस्ट है। सिंपल सा ये लुक इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
हैंडलूम साड़ी के साथ ओवरकोट
दिसंबर की हाड़ कंपाने वाली सर्दी में अगर आप साड़ी पहनने से डर रहे हैं तो अब इसकी टेंशन न लें। बस कंगना रनौत का ये साड़ी लुक कॉपी कर लें। एक्ट्रेस ने जिस तरह हैंडलूम साड़ी के साथ ओवरकोट पहना हुआ है वो काफी स्टाइलिश लग रहा है। आप भी उनकी तरह अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।
क्लासिक विंटर फ्यूजन लुक
कंगना रनौत का क्लासिक विंटर फ्यूजन लुक इतना ज्यादा ट्रेंड हो रहा है कि हर कोई उसका मुरीद हो गया है। कंगना ने ब्लू साड़ी के साथ उसी की मैचिंग का गरम श्रग पहना हुआ है जो काफी स्टाइलिश लग रहा है। आप इसे किसी खास शादी के लिए भी ट्राई कर सकती हैं।
विंटर में साड़ी के साथ ऐसे शॉल करें कैरी
अगर आप स्वेटर या कोट पहनने में कंफर्टेबल नहीं हैं तो साड़ी के साथ कंगना स्टाइल में शॉल कैरी कर सकती हैं। जिस तरह कंगना ने साड़ी के साथ साइड में शॉल कैरी किया है और लुक को कंप्लीट करने के लिए सटल मेकअप किया हुआ है वो काफी परफेक्ट लग रहा है।
गरम फुल ब्लाउज के साथ पहनें साड़ी
सोशल मीडिया पर उनका यह विंटर साड़ी अवतार तेजी से वायरल हो रहा है और फैशन लवर्स इसे सबसे रॉयल विंटर वेडिंग स्टाइल बता रहे हैं।
येलो हैंडलूम साड़ी के साथ उन्होंने पिंक कलर का ब्लाउज पहना है जिसमें वो काफी हसीन लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
