Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Lohri 2024: लोहड़ी पर दिखना है कियारा और परिणीति जितना खूबसूरत, न्यूली मैरिड ट्राय करें ये 5 ट्रेडिशनल लुक
Lohri 2024: लोहड़ी का त्यौहार न्यूली वेड कपल्स के लिए बहुत ही खास होता है। इस मौके पर लोग पूजा करते हैं और अपने परिवार और करीबियों के साथ मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। शादी के बाद की पहली लोहड़ी को कई लोग बहुत धूम-धाम से मनाते हैं।
अब शादी के बाद पहली लोहड़ी हैं तो जाहिर सी बात है आपको खूबसूरत भी दिखना पड़ेगा, क्योंकि सबकी निगाहें न्यूली वेड कपल्स को ही निहारती रहती है। अगर आप कंफ्यूज हैं कि अपनी पहली लोहड़ी पर क्या पहने तो हम आपके लिए लेकर आए हैं बॉलीवुड सेलेब के बेहतरीन लुक, जिन्हें पहनकर आप बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगी।

परिणीति चोपड़ा का करवा चौथ लुक
शादी के बाद से ही परिणीति चोपड़ा अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। लोहड़ी पर आप परिणीति चोपड़ा की तरह यह खुबसूरत लुक ट्राय कर सकती हैं। परिणीति चोपड़ा ने करवा चौथ के दिन लाल सूट के साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स पेयर किए थे। इसके साथ ही मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, हाथों में मेहंदी और चूड़ा और माथे पर बिंदी लगाए वो एकदम नई दुल्हन लग रहीं थीं। आप भी ऐसा लुक ट्राय कर सकती हैं।

परिणीति चोपड़ा का दीवाली लुक
दिवाली 2023 पर परिणीति चोपड़ा ने ज़री वर्क वाला ऑरेंज शॉर्ट कुर्ता पहना था। उन्होंने इसे मैचिंग शरारा और दुपट्टे के साथ पेयर किया था। इस लुक के लिए उन्होंने गुलाबी चूड़े के अलावा कम से कम जूलरी पहनी थी। ग्लैमर के लिए उन्होंने डेवी मेकअप लुक चुना था। पहली लोहड़ी पर न्यूली वेड के लिए यह लुक शानदार रहेगा।

कियारा का लाल सूट
शादी के बाद कियारा आडवाणी पहली बार लाल रंग के ड्रेस में नजर आई थी। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इस रेशमी लाल रंग के सूट के बॉर्डर पर गोल्डन लैस का वर्क किया हुआ था। इसके साथ उन्होंने खुले बाल और हल्का सा सिंदूर, मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ा पहना हुआ था। पहली लोहड़ी पर कियारा का ये सिंपल एलिगेंट लुक आपके लिए परफेक्ट होता है।

आलिया भट्ट का वेलवेट ड्रेस
नेशनल अवॉर्ड विनर आलिया ने एक फोटोशूट के लिए इस बैरी पिंक कलर का वेलवेट ड्रेस पहना था। जिसमें कमाल का एम्ब्रॉयडी वर्क किया हुआ था। लोहड़ी में ठंड से बचने के साथ ही आलिया का यह लुक आपको स्टाइलिश लुक भी देगा।

दीपिका पादुकोण का रेड सूट
अंबानी के यहां गणेशोत्सव के दौरान दीपिका पादुकोण गुलाबी रंग के शॉर्ट कुर्ते और वेलवेट पायजामा और शीर दुपट्टे में नजर आई थी। इस ड्रेस का लुक कम्प्लीट करने के लिए दीपिका ने सिल्क बन और स्टड पहनकर कम्प्लीट किया था। आप भी लोहड़ी के लिए दीपिका का हटकर लुक ट्राय कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
