Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Republic Day 2026: इस 26 जनवरी पर बच्चा बन रहा है नन्हा 'भगत सिंह' या 'झांसी की रानी'? तो ऐसे करें तैयार
Republic Day 2026 Fancy Dress Ideas: स्कूल के दिनों में गणतंत्र दिवस का मतलब केवल लड्डू और झंडा वंदन नहीं होता, बल्कि सबसे रोमांचक हिस्सा होता है 'फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन'। जब छोटा सा बच्चा हाथ में लकड़ी की बंदूक लेकर 'भगत सिंह' की तरह मूंछों पर ताव देता है या नन्ही सी बच्ची पीठ पर बालक को बांधकर 'झांसी की रानी' के डायलॉग बोलती है, तो हर दर्शक देशभक्ति से भर जाता है। लेकिन बच्चे को सिर्फ कॉस्ट्यूम पहना देना ही काफी नहीं है; स्टेज पर उसका कॉन्फिडेंस और किरदार की समझ उसे विनर बनाती है।
अगर आपका बच्चा भी इस बार 26 जनवरी के कॉम्पिटिशन में भाग ले रहा है या फिर परेड देखने जा रहा है और उस समय के लिए आप उसे अलग अंदाज में तैयार करना चाहती हैं तो ड्रेस के चुनाव से लेकर दमदार डायलॉग्स तक यहां जानें उसे 'नंबर-1' बनाने के बेस्ट टिप्स।

नन्हा भगत सिंह
इसके लिए आपको खाकी पैंट, सफेद कमीज, एक काली हैट (Hat) और गले में पीला या सफेद पटका चाहिए। सबसे जरूरी है 'मूंछें', जिन्हें आप काजल या आईलाइनर से प्राकृतिक लुक दे सकते हैं। साथ में ये नारा याद करवा दें- "इंकलाब जिंदाबाद! मेरी कलम की स्याही में मेरा लहू शामिल है।"
झांसी की रानी
एक छोटी नौवारी साड़ी या धोती स्टाइल साड़ी पहनाएं। पीठ पर ढाल (कार्डबोर्ड से बनी) और हाथ में तलवार (प्लास्टिक या लकड़ी की) दें। बालों का ऊंचा जूड़ा बनाएं और माथे पर बिंदी के साथ एक योद्धा की चमक दें। झांसी की रानी के लिए बेस्ट डायलॉग है "मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी! खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।"
महात्मा गांधी
अगर आप अपने बच्चे को महात्मा गांधी बनाने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए आप बस एक लाठी, गोल चश्मा और सफेद धोती खरीद लें। इसे पहनकर जब आपका बच्चा स्कूल जाएगा तो हर कोई तारीफ करता नहीं थकेगा। महात्मा गांधी के इस डायलॉग को बच्चे को याद करवाएं- "मेरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। याद रखिए... अहिंसा ही मेरा धर्म है और सत्य ही मेरा ईश्वर। रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम। जय हिन्द!"
भारत माता
स्कूल या फिर कर्तव्य पथ पर परेड देखने जाने के लिए आपका बच्चा भारत माता बनना चाहता है तो इसके लिए आपको आज ही उसके लिए मुकुट, तिरंगा और फूलों की माला ले आएं और साड़ी पहनाकर तैयार करें। भारत माता का ये डायलॉग बेस्ट है- "मैं भारत माता हूँ! हिमालय मेरा मुकुट है और समंदर मेरे चरण धोता है। मेरे आँचल में हर धर्म और हर जाति के लिए प्यार है। सुजलाम्-सुफलाम्, मलयज शीतलाम्... वन्दे मातरम्!"



Click it and Unblock the Notifications
