Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 Fabrics, चिलचिलाती धूप और उमस में भी दिखेंगी स्टाइलिश और कूल
Which Is Best Fabrics For Summer: मई की चिपचिपी गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। पसीने से तरबतर लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने आपको स्टाइलिश और अप-टू-डेट रखने की है। ऐसे में सूरज की तपिश और पसीने वाली उमस के शुरू होते ही हमारे वॉर्डरोब की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। गर्मियों में स्टाइल और फैशन के साथ सबसे बड़ी चुनौती होती है कंफर्ट यानी सुकून। गलत फैब्रिक का चुनाव न केवल आपको असहज महसूस कराता है, बल्कि त्वचा पर रैशेज और खुजली का कारण भी बन सकता है। ऐसे में ब्रीदेबल (Breathable) कपड़ों का चुनाव करना जरूरी है जो हवा को आर-पार जाने दें और पसीने को सोख सकें। अगर आप इस चिलचिलाती धूप में भी किसी कूल मॉडल की तरह फ्रेश और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो आपको महंगे ब्रांड्स से ज्यादा सही फैब्रिक की पहचान होनी चाहिए। आइए जानते हैं उन 4 जादुई फैब्रिक्स के बारे में, जिन्हें पहनकर आप तपती गर्मी और उमस भरे दिनों में भी खुद को ठंडा और कॉन्फिडेंट बनाए रख सकती हैं।

गर्मियों में फैब्रिक का चुनाव क्यों है अहम?
गर्मियों में हमारा शरीर तापमान को नियंत्रित करने के लिए पसीना छोड़ता है। अगर कपड़ा सिंथेटिक या पॉलिस्टर जैसा हुआ, तो वह पसीने को त्वचा और कपड़े के बीच कैद कर लेता है, जिससे बैक्टीरिया पनपते हैं और बदबू आने लगती है। 'समर फ्रेंडली' फैब्रिक वह है जो नमी को सोखकर उसे जल्दी सुखा दे और त्वचा को सांस लेने दे।
गर्मी में कौन से फैब्रिक हैं सबसे बेस्ट?
1. सदाबहार सूती
कॉटन या सूती कपड़ा गर्मियों का निर्विवाद राजा है। यह एक प्राकृतिक रेशा है जो पसीने को सोखने की अद्भुत क्षमता रखता है। इसकी खासियत यह है कि ये बहुत हल्का होता है और हवा को आसानी से अंदर आने देता है, जिससे शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है। आप ऑफिस जा रहे हों या फिर कॉलेज गोइंग हैं तो कॉटन कुर्तियां या कैजुअल आउटिंग के लिए ओवरसाइज्ड कॉटन शर्ट्स ट्राई करें।
2. रॉयल लिनन
अगर आप थोड़ा लग्जरी और क्लासिक लुक चाहती हैं, तो लिनन से बेहतर कुछ नहीं। यह अलसी के रेशों से बना होता है और कॉटन से भी ज्यादा मजबूत होता है। लिनन पसीना सोखने के बाद बहुत जल्दी सूख जाता है, इसलिए उमस वाले दिनों के लिए यह सबसे बेस्ट है। इसमें पड़ने वाली सिलवटें इसके लुक को और भी नेचुरल और क्लासी बनाती हैं। आप इस बात का ध्यान रखें कि लिनन पैंट्स या मैक्सी ड्रेसेस समर वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं।

3. कूल रेयॉन
रेयॉन एक मानव निर्मित फैब्रिक है, लेकिन इसे प्राकृतिक सेलुलोज से बनाया जाता है। यह सिल्क और कॉटन का मिला-जुला अहसास देता है। इसकी खासियत ये है कि रेयॉन सिल्क की तरह दिखता है लेकिन कॉटन की तरह ठंडा रहता है। यह बहुत पतला होता है और शरीर पर चिपकता नहीं है। अपने आपको स्टाइलिश दिखाने के लिए आप फ्लॉरी प्रिंट्स वाली रेयॉन स्कर्ट्स या लॉन्ग श्रग्स आपको एक बोहो लुक देंगे।
4. हल्का-फुल्का शिफॉन
पार्टी वियर या इवनिंग गेट-टुगेदर के लिए शिफॉन सबसे अच्छा विकल्प है। यह इतना हल्का होता है कि आपको महसूस ही नहीं होगा कि आपने कुछ पहना है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि यह बहुत ज्यादा ब्रीदेबल होता है और इसमें हवा का बहाव अच्छा रहता है। यह उमस वाली शामों में आपको चिपचिपाहट से दूर रखता है। आप अपने आपको स्टाइलिश दिखाने के लिए शिफॉन की साड़ियां या लाइट वेट दुपट्टे आपके एथनिक लुक को चार चांद लगा देंगे।
गर्मियों के लिए स्पेशल फैशन टिप्स
रंगों का खेल: डार्क कलर्स सूरज की किरणों को सोखते हैं, इसलिए सफेद, पीला, पेस्टल पिंक और स्काई ब्लू जैसे हल्के रंगों का चुनाव करें।
फिटिंग: गर्मियों में स्किन-टाइट कपड़ों के बजाय लूज और 'फ्लोई' कपड़े पहनें ताकि हवा का सर्कुलेशन बना रहे।
एक्सेसरीज: कपड़ों के साथ लाइट वेट फैब्रिक वाले स्कार्फ या हैट का इस्तेमाल करें जो आपको धूप से भी बचाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
