Latest Updates
-
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व
साड़ी के ऊपर बनाइये ये 12 हेयरस्टाइल्स
अगर आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं और हमेशा एक ही तरह के हेयरस्टाइल से तंग आ चुकी हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी हेल्पफुल होगा।
Get Upto 70% Off on Rakhi Offers, Rakhi Gifts and More
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे हेयर स्टाइल के बारे में बताएंगे, जो साड़ी पर आसानी से बनाएं जा सकते हैं और ये देखने में भी अच्छे है।
हर हेयर स्टाइल का लुक कुछ ऐसा है कि आप उसे अनेक अवसरों पर बना सकते हैं। शादी का फंक्शन हो या कोई बर्थडे पार्टी, ये सारे हेयरस्टाइल इतने ग्लैमर और स्टाइलिश हैं कि आपके लुक को कभी आउटडेटेड नहीं होने देते हैं। जानिए ऐसे 12 हेयर स्टाइल के बारे में:

1. स्ट्ड जूड़ा
यह जूडा, बालों को बिखरने नहीं देता है और इसे साधारण जूड़े की तरह ही लगाया जाता है। बस आपको कोई अच्छी सी क्लिप लगानी होती है ताकि जूड़ा सूना न लगे।

2. साइड चोटी
अगर आप खुले बालों या साधारण चोटी परेशान हो गई हैं तो साइड चोटी बनाएं। साइड में चोटी को खजूर के तरीके से गूंथ लें।

3. बॉउफ्फेंट जूड़ा
इसे दीपिका पादुकोण का जूड़ा स्टाइल कहा जाता है। इसमें सामने की ओर छोटा सा पफ़ बनाया जाता है और फिर पीछे की ओर जूड़ा बनाते हैं। आप चाहें तो इसमें सफेद गज़रा अवश्य लगाएं।

4. बीच से मांग निकालकर बनाएं जूड़ा
जी हां, साधारण तरीके से बालों को कंघी करके जूड़ा बनाने से बेहतर है कि आप बीच से मांग निकाल लें और फिर जूड़ा बनाएं।

5. हेयर पफ़ पोनीटेल
बालों में हल्का सा पफ बनाएं और पोनीटेल बनाएं। यह लुक काफी खास लगता है और उम्र भी कम लगती है।

6. ब्रेडेड जूड़ा
अगर आप एथनिक लुक कैरी कर रही हैं तो ब्रेडेड जूड़ा सबसे अच्छा लगता है। इस जूड़े में गजरा लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

7. ट्वीस्टेड जूड़ा
विंटेज लुक के लिए ये जूड़ा सबसे खास होता है। इसे आपको पिन से कसना पड़ता है और यह फैंसी साड़ी पर बनाया जाता है। किसी भी पारंपरिक परिधान पर यह अच्छा नहीं लगता है।

8. वेवी बॉब
मर्लिन मुनरो लुक वाला यह स्टाइल साड़ी पर काफी अच्छा लगता है। यह क्लासी टच देता है।

9. विंटेज हेयर
इस हेयरस्टाइल में बालों को ऊपर की ओर से कर्ल करके पफ बना दिया जाता है और नीचे की ओर खुला रखा जाता है।

10. प्लेटेड बन
साइड से खजूर चोटी बनाकर उसे जूड़े का रूप देना, हल्के अवसरों पर पहनी जाने वाली साड़ी पर बेहद खास लगता है।

11. मांग टीका हेयर
अगर आप साड़ी पर मांग टीका लगाने वाली हैं तो ऐसा हेयरस्टाइल बहुत फबता है। इसमें आप मांगटीका के लिए बालों में जगह कर देती हैं और बाकी बालों को एक तरीके से खुला छोड़ दें।

12. एम्बेल्लीस्ड जूड़ा
ब्रेडेड बन में आप लिली या गुलाब को साइड टक कर लें। यह हल्दी की रस्म या मेंहदी की रस्म के दौरान पहनी जाने वाली साड़ी में बहुत अच्छा लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
