Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
12 डिजाइनिंग नथ जो बढ़ा देंगी दुल्हन की खूबसूरती
शादी का दिन वो दिन है जिस दिन हर लड़की दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की लगना चाहती है। इसलिए वो इस दिन सिर से पाँव तक अपने ड्रेस अप को शानदार करना चाहती है। जब हम वेडिंग आउटफिट और वेडिंग ज्वेलरी की बात करते हैं तो एक ऐसी है जो मॉडर्न भी है और परंपरागत भी। वेडिंग कलेक्शन में भी समय के साथ फैशन और ट्रेंड्स बदलते रहते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें पहनने की परंपरा कभी नहीं बदलती। चाहे सिर पर लगने वाली बिंदी हो, चाहे सोने का सेट या मंगलसूत्र हो, ये चीजें पहनने की परंपरा कभी खत्म नहीं होगी, चाहे ट्रेंड कितना ही बदले।


इसी तरह एक और चीज है हमेशा से दुल्हन के परिधान का हिस्सा रही है, वो है खूबसूरत नथ, जो कि एक रॉयल लुक देती है। नाक में पहने जाने वाली इस नथ के बिना दुल्हन का शृंगार अधूरा है। इस बदलते ट्रेंड्स के साथ, हम आपको बताते हैं 12 शानदार नथ डिजाइन्स, जो शादी के दिन दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी।

रॉयल कुन्दन लुक
कुन्दन वर्क के साथ तैयार की गई यह नथ दुल्हन के लिए बेहतर है जो कि उसे लाइट और क्लासी लुक देती है। इस नथ के आधे हिस्से पर कुन्दन और मोतियों का काम किया होता है। इसकी खास बात छोटे मोती और छोटे फूलों की घड़ाई है जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

सिम्पल साउथ लुक
ये साउथ इंडियन लुक आपकी सुंदरता को और सुंदर बनाएगा। यह एक छोटा छल्ला होता है जिसमें लाल मनके घड़े गए हैं। यह एक सिम्पल लुक है लेकिन इससे आपका परिधान और मेक अप जमेगा।

आइडियल बीड्स लुक
परंपरागत तरीके से लगाए गए लाल और सफ़ेद मनके इस नथ को ग्लेमर प्रदान करते हैं। थोड़ी भारी होने के कारण, इसे सफ़ेद और लाल के मिश्रण को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। इन मोतियों पर किनारे निकले होते हैं लेकिन कुन्दन की बारीकी इसे एथनिक टच देती है।

बेस गोल्ड लुक
यदि आप मेकअप भारी करना चाहती हैं और नथ हल्की पहनना चाहती हैं तो यह नथ आपके लिए है। गोल्ड बेस पर तैयार की गई इस नथ पर साधारण कारीगरी होती है, लेकिन इसका गोल्ड बेस मुख्य आकर्षण होता है। इसे एक रॉयल लुक देते हुये, इसमें एक छोटा हरा फूल होता है जिसके हर ओर एक मनका होता है, बाकी पर गोल्ड बेस होता है। यदि आप हल्की नथ पहनना चाहती हैं तो यह आपके लिए सही है।

प्राचीन लुक
अगर आप कुछ मॉडर्न ज्वेलरी ट्राई करना चाहती हैं तो यह पहन सकती हैं। इसका बेस साधारण होता है, जब कि आधी नथ पर मनके, कुन्दन और लटकन होती हैं, इसलिए यह अर्बन लुक देती है। यह खड़ी डिजाइन एकदम पारंपरिक है और एन्सियंट या प्राचीन लुक देती है। इसकी कारीगरी और घड़ाई को कम मेकअप और आउटफिट को दिमाग में रखकर की जाती है। इस पर गोल्डन कुन्दन वर्क के साथ लाल, सफ़ेद और हरे रंग के मनके काम में लिए जाते हैं।

क्लासिक ब्राइड लुक
यह एक क्लासिक लुक है जो हर दुल्हन अपनाना चाहती है। इस पर साधारण और छोटी घड़ाई होती है, लेकिन इसकी स्ट्रिंग मनकों की होती है। आप इस लुक को भी ट्राई कर सकती हैं।

स्टडीड (जड़ाऊ) लुक
यदि आप लाइट के बजाय हैवी लुक पर जाना चाह रही हैं तो यह भी अपना सकती हैं। छोटे सरकल्स और फूलों की जड़ाई के साथ यह आपको ग्लेमरस लुक देगी। इसकी स्ट्रिंग पर छोटे मोती जड़े होते हैं और लटकन भी होती है। यह भारतीय शादी में आपको रॉयल लुक देगी।

सिम्पल लुक
आप शादी में साधारण नथ भी पहन सकती हैं। यह प्लेन और साधारण है जिसमें छोटे फ्लावर्स होते हैं। यदि आप इसे और अच्छा बनाना चाहती हैं तो इस नथ पर लटकन लगा सकती हैं। यदि सिम्पल है और भारी मेक अप पर शानदार लगेगी।

जोधाबाई लुक
जोधाबाई नथ आपको रॉयल लुक देगी। सोने से बनी इस नथ की तीन परत होती हैं और हर परत में अलग कारीगरी होती है। इसका बेस सोने का होता है और किया गया काम मनकों, कुन्दन और स्टड का होता है।

बोंग ब्यूटी
अपने मांग टीका को खास लुक देते हुये आप चाँदी की जड़ाई की यह नथ पहन सकती हैं। यह लुक आपको परंपरागत बंगाली लुक देगी, और एक अलग कल्चर का एहसास कराएगी। इसका बेस कांसे का होता है और जड़ाई चांदी की होती है।

हूप लुक
यदि आप छोटी नथ पहनना चाहती हैं तो यह विकल्प सही है। यह एक साधारण और छोटी नथ है जो आपको मराठी मुलगी लुक देगी।

टेसल (लटकन) लुक
यदि आप लेटेस्ट ट्रेंड अपनाना चाहती हैं, तो यह नथ खास आपके लिए है। इसके बेस पर लटकन होती है, साथ ही इसके टॉप पर बेहतर सी डिजाइन होती है जिस पर पक्षी की कारीगरी व जड़ाई होती है। प्लेन स्ट्रिंग पर छोटे मनके इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं और इसे ट्रेंडी बनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications