Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
अपनी शादी में इन हसीनाओं ने पहनी थी ऐसी ज्वैलरी, आप भी ले सकती हैं आइडिया
अपनी रीयल वेडिंग पर इन दुल्ह्नों का लुक ही कुछ और था जो आपकी अपनी शादी में ज्वेलरी चुनने में मदद कर सकता है।
शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सबकी नज़रें सिर्फ उसी पर टिकी होती हैं। अपने डी डे पर हर दुल्हन सबसे सुंदर दिखना चाहती है और इसके लिए वो पूरी तैयारी भी करती हैं। दुल्हन की परफैक्ट लुक को पूरा करते हैं उसके गहने।
जी हां, कहते हैं कि गहने किसी भी लड़की के सबसे ज्यादा करीब और खास होते हैं। शादी के दिन गहने को लेकर कंफ्यूज़ हैं तो आप बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों का लुक कॉपी कर सकती हैं।
वैसे तो आपने पर्दे पर कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को दुल्हन के अवतार में देखा ही होगा लेकिन अपनी रीयल वेडिंग पर इन दुल्ह्नों का लुक ही कुछ और था जो आपकी अपनी शादी में ज्वेलरी चुनने में मदद कर सकता है।
तो चलिए एक नज़र डालते हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों पर जिनकी रीयल लाइफ वेडिंग की लुक आप कॉपी कर सकती हैं। अपनी लुक और पर्सनैलिटी को ध्यान में रखते हुए ही इन सिलेब्रिटीज़ की लुक को अपनाएं, तभी आप अपनी वेडिंग पर परफैक्ट लुक पा सकेंगीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन
कीमती गहनों और रत्नों से सजी ऐश्वर्या अपनी शादी के दिन किसी महारानी से कम नहीं लग रहीं थीं। गोल्ड कुंदन की ज्वेलरी से ऐश्वर्या ने खुद को सजाया था। ऐश्वर्या के गले का हार सबसे ज्यादा आकर्षित और सुंदर था। बॉलीवुड की इस दीवा पर लेयर्ड कुंदन का हार खूब जच रहा था। दो लंबे कुंदन के हार के साथ ऐश्वर्या ने ‘रानी हार' की तरह एक हैवी छोटा हार भी पहना था। ऐश्वर्या का ये लुक मंगलोरियन ब्राइड से मिलता-जुलता था।

कुंदन के गहने
कुंदन के गहने अलग-अलग रंगों और साइज़ में मिलते हैं। आप अपनी वेडिंग ड्रेस से मैच करते हुए कुंदन के गहने चुन सकती हैं। अगर आप ऐश्वर्या की तरह गोल्डन लुक चाहती हैं तो एक बात का ध्यान रखें कि ज्वेलरी आपके चेहरे पर जचनी चाहिए। अगर आप अपनी शादी पर हैवी ज्वेलरी पहनना चाहती हैं तो आप ऐश्वर्या का ये वेडिंग लुक अपना सकती हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
सेक्सी और हॉट शिल्पा शेट्टी अपनी शादी के दिन कयामत लग रहीं थीं। शिल्पा ने अपनी शादी के दिन ट्रेडिशनल लुक को चुना था और उनकी ज्वेलरी भी पांरपरिक ही थी। शिल्पा के मांग टीके से लेकर, बाजूबंद और कमरबंद तक सब कुछ मंगलोरियन स्टाइल का था। बालों में गजरा हर कमी को पूरा कर रहा था।

कुंदन का कमरबंद
गले में भारी हार के साथ शिल्पा का कुंदन का कमरबंद और बाजूबंद भी लाजवाब था। शिल्पा की खूबसूरत फिगर पर कुंदन के कमरबंद में लगे नीलम के मोती साफ चमक रहे थे। मोर के आकार का बाजूबंद भी उन पर खूब जच रहा था।
अगर आपकी कमर पतली है तो आपको भी अपनी शादी के दिन कमरबंद जरूर बांधना चाहिए। इससे आपका फिगर और उभरकर आता है और इस तरह आप एक फिट दुल्हन भी लगेंगीं।

विद्या बालन
विद्या बालन ने अपनी शादी पर पारंपरिक दक्षिण भारतीय लुक अपनाया था। विद्या ने लाल रंग की सिल्क की साड़ी पर गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी। विद्या के गले हार और मैचिंग ईयर रिंग उनकी लुक में चार चांद लगा रहे थे। उनकी वेडिंग ज्वेलरी को आम्रपाली ने डिज़ाइन किया था।

गोल्डन ज्वेलरी
गोल्ड में भारतीय दुल्हनें काफी खूबसूरत दिखती हैं लेकिन अगर आप गले में भारी हार पहन रहीं हैं तो बेहतर होगा कि आप कानों में ईयर रिंग हल्के चुनें। अगर आप अपनी शादी में रॉयल लुक के साथ-साथ सिंपल दिखना चाहती हैं तो विद्या का ये वेडिंग स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

ईशा देओल
ईशा देओल ने अपनी शादी पर सुंदर सोने के आभूषण पहनें थे। कांजीवरम साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी में ईशा काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। ईशा ने अपनी शादी पर ज्वेलरी को काफी पारंपरिक रखा था।
ईशा के ब्राइडल लुक में सबसे खास था उनका माथा पट्टी जो उनकी पूरी ज्वेलरी में सबसे ज्यादा चमक रहा था। इस माथा पट्टी में रूबी के स्टोन जड़े थे जो उनके लहंगे के साथ मैच कर रहे थे। आमतौर पर बॉलीवुड ब्राइड्स पोल्की और कुंदन माथा पट्टी पहनती हैं लेकिन ईशा ने अपने लहंगें के मैचिंग की माथा पट्टी को चुना जोकि काफी अलग और कूल लग रहा था।

माथा पट्टी
अगर आप भी अपनी शादी पर ईशा की तरह माथा पट्टी पहनने की सोच रहीं हैं तो आपको हैवी जगह हल्की माथा पट्टी चुननी चाहिए। हैवी माथा पट्टी बहुत ही कम लोगों पर जंचता है इसलिए इसे चुनते वक्त बहुत सावधानी बरतें।
Pic via Amazon

आयशा टाकिया
आयशा टाकिया का ब्राइडल लुक काफी अलग और खूबसूरत था। ज्वेलरी के मामले में आयशा ने सिर्फ क्लासी गहनों को चुना था।
अपनी शादी के दिन आयशा की ज्वेलरी उनकी चमक को और बढ़ा रही थी। उनका डायमंड नेकलेस सबसे ज्यादा चमक रहा था।

डायमंड ज्वेलरी
शादी के लिए ज्वेलरी चुनने में आयशा ने काफी समझदारी से काम लिया है। आयशा ले सिर्फ डायमंड ज्वेलरी पहनी है और उसे कुंदन या सोने के गहनों के साथ मिक्सर नहीं किया है। उनके चेहरे के आकार पर मांग टीका भी खूब जच रहा है। आयशा की तरह आप भी अपनी वेडिंग पर डायमंड ज्वेलरी पहन सकती हैं।

मानें ये सलाह
इन सभी बॉलीवुड ब्राइड्स ने अपनी शादी पर बेशकीमती रत्न, डायमंड और गोल्ड के गहनों को चुना है। अगर आप ध्यान से देखें तो पाएंगें कि इन सभी दुल्हनों ने अपनी ज्वेलरी को काफी पारंपरिक रखा है। साथ ही इन्होंने हर ब्राइडल गहने जैसे मांग टीका, बाजूबंद और ईयररिंग पर ध्यान दिया है और इन्होंने गले में भारी हार ही पहना है

असली ज्वेलरी ही चुनें
ध्यान रहे असली ज्वेलरी का लुक हमेशा बैस्ट होता है लेकिन बॉलीवुड दीवाज़ को पूरी तरह से कॉपी करने की गलती न करें। अपनी ज्वेलरी को अपनी वेडिंग ड्रेस, चेहरे और अपनी पर्सनैलिटी से जरूर मैच करें। पहले खुद को उस ज्वेलरी में इमैजिन करें और उसके बाद ही कोई ज्वेलरी फाइनल करें।



Click it and Unblock the Notifications