Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
आमिर से लेकर टाइगर तक के ये हेयर स्टाइल क्या आपने किए नोटिस?
साल 2017 अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है लेकिन फिर भी इस साल की बेस्ट चीज़ों की चर्चा होनी शुरु हो गई है। वैसे इस पूरे साल बॉलीवुड के हिसाब से देखा जाएं तो बहुत कुछ नया एक्सपीरियंस हुआ है। चाहे वो बात मूवी की हो या स्टाइल और फैशन की। वैसे हर साल एक्ट्रेसेस का फैशन और स्टाइलिंग सेंस चर्चा में रहता है, लेकिन इस साल बॉलीवुड के ये एक्टर अपने अजीबो गरीब और न्यू हेयर स्टाइल्स की वजह से चर्चा में रहे हैं।
हमारे बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस साल फिल्मों के साथ अपने हेयर स्टाइल के साथ एक्सपैरिमेंट किया है। आइए एक नज़र डालते हैं बॉलीवुड एक्टर्स के इन हेयर स्टाइल पर।

आमिर खान
वैसे हर साल अपने हेयर एक्सपैरिमेंट के लिए जाने जाते है। लेकिन सीक्रेट सुपर स्टार के इस लुक में आमिर माफ कीजिएगा आप किसी बस के कंडक्टर से कम नहीं लग रहे हैं। किसी भी तरह से इसे आप सुपरस्टार का लुक नहीं कह सकते हैं। प्लेन शेड्डी में आमिर बिलकुल भी अच्छे नहीं लग रहे हैं।

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह हर हरकत किसी भी सामान्य इंसान से नहीं मिलती है। उनका ड्रेसिंग सेंस हो या हेयर स्टाइलिंग, माशा अल्लाह क्या स्टाइलिंग सेंस है उनका। रणवीर का ये लुक 2017 में वाकई याद रखा जाएगा। रणवीर के हेयर स्टाइलिस्ट ने उनके बालों को बिगाड़ने में अपनी पूरी मेहनत लगा दी है।

शाहिद कपूर स्कार लेड मैस्सी मोप
शाहिद अपने लुक्स के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करते हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में शाहिद ने बड़े ही सिंपल तरीके से खुद को ग्रूम किया है। फिल्म शाहिद सच में शाही राजा दिख रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ
इसे आप टाइगर का अभी तक का सबसे बेहतर लुक कह सकते हैं। साइड में मीडियम फेड और बीच में कम लंबाई के बाल उन पर खूब जंच रहे हैं। ये हेयर कट यूथ की बीच तहलका मचा सकता है।

रणबीर कपूर, नर्ड+हिप्सटर हाइब्रिड
रणबीर का ये स्टाइल आपकी उम्र के कुछ साल कम कर देंगें। अगर आप अपनी उम्र को छिपाना चाहते हैं तो ये लुक ट्राई कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
