Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
करवाने जा रही है नोज पियर्सिंग तो जान ले ये जरुरी बातें !
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि नोज पियर्सिंग करवाने से पहले आप किन बातों का ख्याल रखें
फैशन के इस दौर में जहां डिजाइन आउटफिट का ट्रेड का काफी जोरों शोरों से चल रहा है तो वहीं नाक का फैशन एक बार फिर काफी ट्रैंड में है। अब फैशन की डिमांड पर यह नोज पियर्सिंग के फैशन ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। और अगर आप भी पियर्सिंग करवाने के लिए जा रहीं हैं तो ऐसे में आपके मन में पियर्सिंग से जुड़े कई सवाल भी होंगे । तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि जब भी नोज पियर्सिंग के दौरान आपको क्या परेशानी हो सकती है और आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1- पियर्सिंग के दौरान होने वाले दर्द का रखें ध्यान
नोज पियर्सिंग के दौरान दर्द होता है या नहीं, ये पूरी तरह से आपके दर्द सहने की क्षमता पर निर्भर करता है। इसलिए आप जब भी पियर्सिंग के लिए जाएं तो इस बात का ध्यान रखें की आप उस दर्द को कितना और किस तरह सहने की क्षमता रखती हैं।

2- पियर्सिंग से पहले नोज रिंग का चयन करें
कौन सा मेटल या धातु आपकी त्वचा का सूट करता है ये आपके लिए जानना बेहद जरुरी होता है। क्योंकि अगर आप शुरु में आर्टिफिशियल नोज रिंग पहनेंगी तो इससे आपको इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए आप इसे भूलकर भी ना पहने। हो सके तो आप ये पहले जान ले कि आपकी त्वचा पर क्या सूट करेगा।

3- पियर्सिंग को ना छोड़े खाली
अगर आप नोज रिंग को निकालती हैं, तो इस बात का ख्याल रखें कि लंबे समय तक पियर्सिंग को खाली ना छोड़े। ऐसा करने से आपकी नाक का छेद बंद भी हो सकता है। और आपको दोबारा पियर्सिंग करवानी पड़ सकती है।

4- सर्दी में होती है समस्या
सर्दी के दौरान अक्सर लोगों को जुकाम हो जाता है इसलिए अगर पियर्सिंग के शुरुआती दिनों आपको भी सर्दी लग जाती है तो यह आपके लिए मुसीबत बन सकता है। इसलिए रोजाना पियर्सिंग को साफ करें। क्योंकि ये आपकी पियर्सिंग की जगह पर इंफेक्शन पैदा कर सकती है।

5- इंफेक्शन का होता है खतरा
पियर्सिंग करवाने के बाद इंफेक्शन होने का खतरा बन जाता है। इससे आपके पियर्सिंग के आसपास सूजन और दर्द की शिकायत भी हो सकती है। ऐसा उसकी सही तरीके से देखभाल ना करने पर होता है। आपको इस दौरान पियर्सिंग से फ्लूड आता हुआ नजर आएगा। ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

6- बेस्ट पियर्सर की रिसर्च करें
पियर्सिंग करवाने से पहले आप एक ऐसे पियर्सर की तलाश करें, जो सही और स्वच्छ तरीके से पियर्सिंग कर सकें। या फिर जिसे दोस्त या कोई भी फैमिली मेंबर पहले से जानता हो।

7- देखभाल है जरुरी
नोज पियर्सिंग के तीन महीनों तक आपको उसकी देखभाल करनी चाहिए। छिदी हुई नाक को हाथ लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धोना ना भूलें। इसके अलावा आप कपड़े पहनते समय भी आपको काफी सावधानी बरतने की जरुरत है।



Click it and Unblock the Notifications
