Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
भारत की ऐडलिन कैसलीनो मिस यूनिवर्स के ताज से चूकीं, शानदार रहा सफर- देखें बिकिनी से लेकर साड़ी लुक Pics
69 वें मिस यूनिवर्स का आयोजन इस साल फ्लोरिडा में हुआ है। मिस यूनिवर्स 2020-2021 में भारत का प्रतिनिधित्व ऐडलिन कैसलीनो ने किया है।

22 साल की ऐडलिन कैसलीनो मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम नहीं कर पाईं, टॉप फाइव में उन्होंने अपनी जगह बनाई है। चलिए जानते हैं खूबसूरत ऐडलिन कैसलीनो के बारे में।

टॉप फाइव में रहीं ऐडलिन कैसलीनो
69 वां मिस यूनिवर्स का खिताब भारत की ऐडलिन कैसलीनो नहीं ले पाईं हैं। मिस यूनिवर्स में उनका जोरदार प्रदर्शन रहा और उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया है।

ऐडलिन कैसलीनो किसानों के लिए काम करती हैं
ऐडलिन कैसलीनो किसानों के लिए काम करने वाली कल्याणकारी संगठन विकास सहयोग प्रतिष्ठान के साथ काम करती है। वही पीसीओएस फ्री इंडिया कैंपेन का चेहरा भी है। ऐडलिन किसान परिवार से आती हैं। किसानों के लिए काम करने की प्रेरणा ऐडलिन को उनकी दादी से मिली है। उनकी दादी किसान थी और बच्चे को जन्म देने के दौरान उनकी मौत हो गई थी। ऐडलिन अपनी दादी को अपनी प्रेरणा मानती है

कुवैत में जन्मी ऐडलिन कैसलीनो
ऐडलिन कैसलीनो का जन्म कुवैत में हुआ, 15 साल की उम्र में वह भारत मुंबई में आ गईं। ऐडलिन का परिवार कर्नाटक के उदयवरा से है। ऐडलिन महिलाओं और LGBT एलजीबीटी समुदाय के लिए भी काम करती हैं। ऐडलिन मैग्जीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवा चुकी है। वह फैमिना मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आ चुकी है। इसके अलावा वह की टीवी और डिजिटल कैंपने के लिए मॉडल के तौर पर काम कर चुकी हैं।

मिस यूनिवर्स के रनवे पर साड़ी में नजर आईं ऐडलिन
ऐडलिन कैसलीनो मिस यूनिवर्स के रेनवे पर साड़ी लुक में नजर आईं। उनका इंडियन लुक काफी पसंद किया गया है। पिंक कलर की साड़ी में वह किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने पिंक साड़ी के साथ इंडियन ज्वैलरी भी कैरी की है।



Click it and Unblock the Notifications
