Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
ऐश्वर्या राय के रॉयल लुक के आगे फिकी हैं रानियां, सिल्क साड़ी और ज्वैलरी में दिखी काफी अट्रैक्टिव

बॉलीवुड में जब पीरियड ड्रामा की बात आती है, तो ऑनस्क्रीन पर एक्टर्स को अलग और उस किरदार से मिलता हुआ दिखना जरुरी होता है। उन पात्रों को बड़े पर्दे पर जीवंत दिखाने के लिए ड्रेसअप, हेयरस्टाइल, मेकअप, और न जाने क्या क्या उनकी तरह करना पड़ता है। उस किरदार को अपनी एक्टिंग में जिंदा दिखाने के लिए इतिहास और कहानी के साथ हुबाहू दिखना पड़ता है। इस फिल्म पोन्नियिन सेलवन के ट्रेलर और पोस्टर में ऐश्वर्या राय बच्चन को रानी नंदिनी के किरदार में दिखाने के लिए फिल्म निर्माताओं ने बहुत मेहनत की है।

पझुवूर की रानी के रूप में ऐश्वर्या राय
फिल्म पोन्नियिन सेलवन के पोस्टर में ऐश्वर्या राय की रानी नंदिनी की विशेषता दिखाने वाले पोस्टर में ‘प्रतिशोध का एक सुंदर चेहरा है! पझुवूर की रानी नंदिनी से मिलें!' का एक कैप्शन लिखा है।
लाल और गोल्डन सिल्क साड़ी में रानी नंदिनी के रूप ऐश्वर्या किसी रानी से कम नहीं दिख रहे हैं। कांचीपुरम सिल्क साड़ियां दक्षिण भारत का गौरव हैं, और क्योंकि इस फिल्म की कहानी चोल वंश के इर्द-गिर्द घूमती है। जो दक्षिण भारत का एक तमिल थैलासोक्रेटिक राज्य है। रॉयल्टी दिखाने के लिए रेशम पहनावा सबसे बेहत ऑप्शन है।
ऐश्वर्या के गहनों को भी उसकी रॉयल्टी दिखाने के लिए क्यूरेट किया गया है। उनके पारंपरिक गहनों में हीरे, और रत्नों को भी शामिल किया गया हैं। जो रेशम की साड़ी के साथ बिल्कुल मेल खाते हैं।

ज्वैलरी, साइड हेयर बन और पहनावा
इस फिल्म की सबसे दिलचस्प बात यह है कि ऐश्वर्या राय इसमें रानी नंदिनी के रूप में और नंदिनी की मूक और बहरी मां मंदाकिनी देवी के रूप में दो भूमिकाएं निभा रही हैं। फिल्म के जारी किए गए ट्रेलर और पोस्टरों में उनके अलग अलग रूपों को दिखाया गया है।
उनके पारंपरिक ज्वैलरी में चांद के आकार की माथा पट्टी, चौकर नेकपीस, कमरबंद, बाजुबंध और जिमिक्की और झुमका शामिल हैं। इन ज्वैलरी में अक्सर मोती, कीमती रत्न शामिल होते हैं। खास कर इसमें सोने के गहने शामिल होते हैं।
रानी नंदिनी और मंदाकिनी देवी के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म में अपने शाही पहनावे को निखारने के लिए पारंपरिक आभूषणों के साथ काफी आकर्षित लग रही है। उन्होने बहुत अच्छे से इन गहनों को कैरी किया है। फिल्म में दक्षिणी क्षेत्रीय लुक में साइड हेयर बन स्टाइल भी शामिल है, जिसे ज्यादातर गोल्डन हेयर एक्सेसरिज के साथ कैरी किया जाता है। पोन्नियिन सेलवन के निर्माताओं ने उस समय के इस लुक को भी फिल्म में बखुबी दिखाया है।

लाल साड़ी, मुकुठी, और लंबे बाल
फिल्म पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या राय बच्चन की रानी नंदिनी के रूप में ये तस्वीरें काफी आकर्षित करने वाली हैं। लाल साड़ी पहने, उनका शाही लुक सोने के आभूषणों, पारंपरिक मुकुथी, और लंबे खुले बालों के साथ उनका लुक देखते ही बन रहा है।
फिल्म जोधा अकबर हो या पोन्नियिन सेलवन, पीरियड ड्रामा और ऐश्वर्या राय का कॉम्बीनेशन काफी गहरा है। जब बड़े पर्दे पर रॉयल्टी की भूमिका निभाने की बात आती है, तो ऐश्वर्या की तरह उस भूमिका को कोई भी नहीं निभा सकता।
एक्ट्रेस एश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 30 सितंबर को रिलीज होगी।
Image Credit: Instagram, Twitter



Click it and Unblock the Notifications
