Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
शिवा के भक्त हैं ये सेलेब्रिटीज, शिवा टैटू हो रहा है पॉपुलर
आजकल टैटू फैशन का एक हिस्सा बन गया है। कूल और स्टाइलिश दिखने के लिए युवा शरीर पर कई तरह के टैटू बनवाते हैं। कोई खास स्टाइल वाला वाला टैटू डिजाइन बनवाता है तो कोई अपने शरीर पर नाम लिखवाता है। केवल आम लोग ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर भी टैटू बनवाना काफी पसंद करते हैं। खासतौर पर भगवान शिव का टैटू कई बड़े बड़े सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर्स के शरीर पर देखा गया है। अगर आप भी भगवान शिव का टैटू बनवाने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपको कुछ अच्छे डिजाइंस की तलाश है तो हम आपको कुछ बड़े सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने शरीर पर ऐसे टैटू बनवाए हैं और उन डिजाइंस से आप इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

अजय देवगन
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन की छाती की बाई ओर अंकित शिव टैटू बना हुआ है। अपने एक इंटरव्यू में अजय ने यह खुलासा किया था कि उन्होंने अपने दोस्त और बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त के कहने पर यह टैटू बनवाया था।
शिखर धवन
इंडियन क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी अपने शरीर पर अलग-अलग डिजाइन के टैटू बनवाए हैं। शिखर के सीधे हाथ पर भगवान शंकर के साथ महाभारत के अर्जुन और बाबा दीप सिंह का टैटू बना है।

संजय दत्त
सुपरस्टार संजय दत्त के शरीर पर 6 से भी ज्यादा टैटू हैं और उन सब के पीछे कोई न कोई अर्थ है। संजय के बाएं कंधे के पास शिव का टैटू है जिसके साथ उन्होंने संस्कृत में ओम नमः शिवाय भी लिखवाया है।

करण सिंह ग्रोवर
मशहूर टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर भी टैटू बनवाने की रेस में पीछे नहीं है। टैटू को लेकर उनका क्रेज हर कोई देख सकता है। करण के पैरों पर एक ड्रैगन और सुपरस्टार का टैटू है। इसके अलावा उन्होंने भगवान शिव का भी टैटू बनवाया है।

कविता कौशिक
टीवी सीरियल एफआईआर से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाली अदाकारा कविता कौशिक आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। कविता अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती हैं। कविता की पीठ पर भगवान शिव का टैटू है।



Click it and Unblock the Notifications
