Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
B-town की ये दिवाज ऑनस्क्रीन दिख चुकी है Unibrow स्टाइल में
आगामी फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। फिल्म के सैट पर खूब झगड़ा और विद्रोह होने के बाद संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म पद्मावती को 1 दिसंबर को रिलीज़ करने वाले हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।
दुनिया में सुंदरता के मायने हमेशा बदलते रहे हैं और आईब्रोज़ को लेकर भी कुछ ऐसा ही मानना है। क्या आपने कभी यूनीब्रो का फैशन देखा है ? वैसे तो ये स्टाइल कभी फैशन में नहीं रहा लेकिन जिन लड़कियों की जन्म से ही यूनीब्रो होती है उन्हें किस तरह का फैशन या ट्रेंड फॉलो करना पड़ता है। काजोल सिमरन तो विद्या बालन बेगम जान बनकर सिल्वर स्क्रीन पर यूनीब्रो स्टाइल में दिख चुकी है अब दीपिका पादुकोण यूनी ब्रो के साथ पद्मावती बनकर दिखेंगी।
तो चलिए जानते हैं इस यूनीब्रो रखने वाली एक्ट्रेसेस के बारे में।

काजोल- दिलवाले दुल्हानियां ले जाएंगे
काजोल पहले ऐसी एक्ट्रेस थी, जिन्होंने यूनी ब्रो के साथ इंड्रस्टी में काफी फिल्मों में काम किया। अपने कॅरियर की शुरुआती दिनों से लेकर कई फिल्मों में काजोल यूनी ब्रो के साथ ही नजर आई है।

प्रियंका चोपड़ा – इन व्हॉट्स यूअर राशि
इस फिल्म में मकर राशि की लड़की के रोल में प्रियंका चोपड़ा ने यूनीब्रो रखी थीं। हालांकि, दर्शकों को उनका ये लुक पसंद नहीं आया था लेकिन एक एक्ट्रेस होने के नाते ऐसा कुछ करना वाकई तारीफ के काबिल है। यूनीब्रो रखने के लिए बहुत कॉन्फिडेंस की जरूरत पड़ती है।

विद्या बालन – बेगम जान
इस फिल्म में विद्या ने वेश्यालय की मालकिन का किरदार निभाया था और उन्होंने भी इस रोल के लिए यूनीब्रो को चुना था। हालांकि, इससे उनकी लुक में काफी दम आया था। हल्के शेड के लैंस लगाने से विद्या अपने सभी पुरानी भूमिकाओं से बिलकुल हटकर दिख रहीं थीं। इस फिल्म में विद्या का यूनीब्रो स्टाइल उन्हें देहाती लुक पाने में मदद कर रहा था और यही फिल्म में विद्या को दिखाना था।

दीपिका पादुकोण – पद्मावती
अब बात करते हैं पद्मावती में दीपिका पादुकोण के रोल के बारे में। रानी पद्मावती के रोल में दीपिका को देखकर हर कोई हैरान और अचंभित है। इस रोल में दीपिका ने यूनीब्रो स्टाइल अपनाया है। दीपिका की आइब्रो प्रियंका चोपड़ा और विद्या बालन से कुछ अलग है। चूंकि दीपिका रानी बनी हैं इसलिए उनके लुक पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। ज्वेलरी में दीपिका यूनीब्रो के साथ काफी खूबसूरत लग रहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications
