Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
सारा अली खान से लेकर दीपिका पादुकोण विंटर में बॉम्बर जैकेट में फ्लॉन्ट कर चुकी हैं अपना स्टाइल
ठंड का मौसम हो तो हर लड़की की यही इच्छा होती है कि वह कुछ ऐसा पहने, जो ना सिर्फ उसे ठंड से बचाए, बल्कि उसके लुक को भी गार्जियस बनाएं। वैसे भी इस मौसम में लेयरिंग के कारण एक ही आउटफिट को कई तरह से कैरी करने के ऑप्शन आपके पास हो सकते हैं। अमूमन लड़कियों के विंटर वार्डरोब में बिनी से लेकर शॉल, लॉन्ग कोट्स आदि शामिल होते ही हैं। लेकिन अगर आप विंटर में अपने लुक में स्टाइल का तड़का लगाना चाहती हैं तो ऐसे में बॉम्बर जैकेट को पहन सकती हैं। यह एक ऐसा स्टाइल है, जिसमें कई बॉलीवुड दीवाज़ नजर आ चुकी हैं। ऐसे में आप भी उनके लुक से इंस्पिरेशन लेकर अपना खुद का स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपके साथ कुछ बॉलीवुड दीवाज का बॉम्बर जैकेट लुक शेयर कर रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी अच्छे लगेंगे-

सारा अली खान
इस लुक में सारा ने ब्राइट पिंक कलर की बॉम्बर जैकेट को कैरी किया है, जिस पर हैवी ब्लैक एंब्रायडरी की गई है। अपने लुक को बॉम्बर जैकेट में और भी खास बनाने के लिए सारा ने ब्लैक शॉर्ट्स और थाई-हाई ब्लैक बूट्स को टीमअप किया है। वहीं मेकअप में उन्होंने मैट पिंक लिपस्टिक और डार्क ब्लैक काजल लगाया है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का यह एयरपोर्ट लुक केजुअल्स के लिए यकीनन काफी स्टाइलिश ऑप्शन है। इस लुक में दीपिका ने गोल्ड बॉम्बर जैकेट को कैरी किया है, जिसमें वह बेहद ही स्टाइलिश लग रही हैं। इसके साथ दीपिका ने प्लेन ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लैक सिल्क पेपरबॉय पैंट पहनी है। वहीं ब्लैक गॉगल्स भी कैरी किए है। अपने लुक को और भी चिक बनाने के लिए दीपिका ने नेकपीस की लेयरिंग की है।

कृति सेनन
कृति सेनन का यह बॉम्बर जैकेट लुक पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में कृति ने मल्टीकलर सीक्वेंस स्टाइल बॉम्बर जैकेट पहनी है, जिसके साथ उन्होंने मस्टर्ड येलो टैंक टॉप और डिस्ट्रेस्ड जींस को टीमअप किया है। इस लुक में मैटेलिक स्नीकर्स कृति के स्टाइल को और भी खास बना रहे हैं।
आपको इनमें से किस बॉलीवुड दीवाज़ का बॉम्बर जैकेट लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
