Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सर्दियों के मौसम में इन ट्रेंडी बूट्स फैशन को करें फॉलो, मिलेगा स्टाइलिश लुक

विंटर सीजन में ठंड बढ़ने के कारण लोगों के लुक में काफी बदलाव देखा जाता है। आउटफिट्स से लेकर फुटवियर तक हर चीज में चेंजिस आते हैं। लोग अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं कि सर्दियों के मौसम में वो ठंड से बचने के लिए ऐसा क्या पहने जिससे ठंड से भी बच सकें, और उनका फैशन भी ना कम हो। विंटर सीजन में बूट्स फैशन काफी ट्रेंड में रहता है। लेकिन बूट्स के अलावा ऐसे कई फूटवियर फैशन है जिसे आप अपने स्टाइल में शामिल कर सकते हैं। बूट्स में भी कई तरह की वैरायटी होती हैं, जिससे आप ठंड से बचने के साथ कंफर्टेबल भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस सीजन में आप किस तरह के बूट्स को कैरी कर सकते हैं।
नी हाई बूट्स
विटंर सीजन में अगर आप किसी पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं तो नी हाई बूट्स आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। वेस्टर्न या मिनी ड्रेस के साथ आप हाई बूट पहन सकती हैं। नी हाई बूट्स महिलाओं के शू कलेक्शन में हमेशा शामि होता है। लेकिन नी हाई बूट्स भी कई तरह के होते हैं। आप इन्हें बकल वाले भी लें सकते हैं। इस तरह के बूट्स में आपको काफी स्टाइलिश लुक मिलेगा।
डोरसेट बूट्स
विंटर सीजन में लोग जींस और लॉन्ग जैकेट्स पहनना पसंद करते हैं। इस तरह के आउटफिट्स के साथ बूट्स काफी अच्छे लगते हैं। कई लड़कियों डोरसेट बूट्स पहनना पसंद करती हैं। इसमें हील्स और फ्लैट दोनों आसानी से मिल जाते हैं। उस तरह के बूट्स काफी मजबूत होते हैं। जिसके कारण ये लंबे समय तक चलते हैं।
बूम-बूम विंटर शूज
अगर आप विंटर में ठंड से बचने के साथ खुद को स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं तो बूम-बूम विंटर शूज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये आपको ठंड से बचाने के साथ कई एक्ट्रैक्टिव डिजाइंस में मिलता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी डिजाइन खरीद सकती हैं। यह शूज आपको काफी फंकी लुक देता है। कंफर्टेबल होने के साथ इसे आसानी से साफ किया जाता है।
विंटर रनिंग शूज
फिटनेस फ्रीक लोगों को सर्दी गर्मी से ज्यादा मतलब नहीं होता है। लेकिन जिम में या जॉगिंग के समय भी लड़कियां अपने फैशन के साथ समझौता नहीं करती हैं। ऐसे में ठंड से बचने के लिए और फैशन के लिहाज से आप विंटर रनिंग शूज का इस्तेमाल कर सकती हैं। कुछ रनिंग शूज के सोल काफी मोटे होते है। ऐसे शूज सर्दियों के लिए सबसे परफेक्ट माने जाते है। ये पैरों को ठंज से बचाने के साथ आपको कम्फर्ट लेवल भी देता है।



Click it and Unblock the Notifications
