Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
ब्राइडल लहंगा के लिए फेमस है दिल्ली की ये मार्केट्स, कम बजट में मिल जाएंगे डिजाइनर लहंगे

वेडिंग सीजन आने से पहले ही ब्राइड टू बी ( Bride To Be ) अपने स्पेशल डे के लिए तैयारी शुरू कर देती हैं। अपने मेकअप, ज्वैलरी, वेडिंग आउटफिट हर चीज को ब्राइड्स परफेक्ट रखना चाहती है। इन सभी चीजों में दुल्हनों के लिए सबसे खास उनका लहंगा होता है। हर दुल्हन में वेडिंग लहंगे को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। सभी ब्राइड्स अपने लहंगे का कलर और डिजाइन सबसे अलग चुनना पसंद करती हैं। लेकिन ब्राइडल लहंगा एक बार पहनने के बाद दोबारा पहनने से पहले सोचना पड़ता है। ऐसे में महंगे ब्राइडल लहंगा खरीदने से पहले लड़कियां काफी सोचती हैं। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको दिल्ली की कुछ ऐसी मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप 20 से 25 हजार तक के कम बजट में भी ट्रेंडी और खूबसूरत ब्राइडल लहंगा खरीद सकती हैं।
ब्राइडल लहंगे के लिए दिल्ली की फेमस मार्केट्स
1. चांदनी चौक मार्केट
दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट एशिया की सबसे बड़ी मार्केट है। इतना ही नहीं ये दिल्ली की सबसे पुरानी मार्कट्स में से एक है, जहां आपको सस्ते और अच्छे ब्राइडल लहंगे आसानी से मिल जाएंगे। इस मार्केट में आपको ब्राइड्ल लहंगे अधिकतर दुकानों पर मिल जाएंगे। आप अपने बजट में अपने पसंद का लहंगा भी आसानी से खरीद सकती है। इस मार्केट में आपको न सिर्फ ब्राइडल लहंगा बल्कि ब्राइडल ज्वैलरी, सैंडल से लेकर छोटी-छोटी एक्सेसरीज भी मिल जाएगी।
2. करोल बाग मार्केट
कम बजट में अच्छा लहंगा लेने के लिए दिल्ली की करोल बाग मार्केट भी काफी मशहूर है। इस मार्केट में आपको कम बजट में भी अच्छे लहंगे आसानी से मिल जाएंगे। यहां आपको महंगे से लेकर सस्ते हर तरह के लहंगे मिलेंगे, लेकिन कुछ लोकल दुकानों पर आपको आपके कम बजट के डिजाइनर ब्राइडल लहंगे भी मिल जाएंगे।
3. तिलक नगर मार्केट
दिल्ली की तिलक नगर मार्केट भी अपने कम रेंज के लिए काफी मशहूर है। यहां से आपको ब्राइड्स के लिए सस्ती ब्राइडल लहंगे के साथ दुल्हन के लिए साड़ी सूट भी आसानी से मिल जाएगा। इतना ही नहीं दुल्हन के लिए चुड़ी सेट, ब्राइडल सैंडल्स, ज्वैलरी कलेक्शन भी आपको यहां बहुत अच्छे मिलेंगे।
4. लक्ष्मी नगर मार्केट
लक्ष्मी नगर मार्केट आपके लिए बजट फ्रेंडली लहंगे के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। यहां आपके पसंद के लहंगे की तलाश आसानी से पूरी हो जाएगी। दिल्ली की लक्ष्मी नगर मार्केट कपड़ों के लिए काफी फेमस है। यहां आपको ब्राइडल लहंगे से लेकर ब्राइडल एक्सेसरीज तक सब एक ही जगह पर आसानी से मिल जाएगी। लेकिन सिर्फ ब्राइडल लहंगा लेने के लिए अगर आप इस मार्केट में आ रहे हैं, तो एक बार किसी जानकार से यहां की दुकानों के बारे में जानकारी जरूर ले लें। ताकि अपना समय बर्बाद करने से आप बच सकें।
5. सीलमपुर मार्केट
दिल्ली की सीलमपुर मार्केट में आपको लहंगे के फेब्रिक आसानी से मिल जाएंगे। आगर आप खुद के लिए लहंगा डिजाइन करना चाहती हैं। या किसी डिजाइनर लहंगे को रिक्रिएट करना चाहती हैं, तो इस मार्केट से अपने लहंगे के लिए फेब्रिक, लेस, लटकन ले सकती हैं। यहां आपको लहंगे के लिए कई डिजाइन के फेब्रिक कम दामों में आसानी से मिल जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
