Latest Updates
-
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर
2016 में बॉलीवुड में छाईं रही ये डिजाइनर साड़ियां
आइए हम आपको 2016 की कुछ खास साडि़यों की झलक दिखाते हैं जिन्हें बॉलीवुड की टॉप हीरोइन ने अपनी वॉर्डरोब में शामिल किया है।
भारत में महिलाओं के विशष परिधान में साडि़यों की अलग जगह है। हर साल अलग-अलग तरीके की साडियां मार्केट में आती हैं और फीमेल्स की वॉर्डरोब में अपनी जगह बना लेती हैं।
Flipkart Big Shopping Days! Get Upto 80% Cashback on All Fashion*
बॉलीवुड में भी साडि़यों की खासी मांग रहती है क्योंकि लोग फिल्मों में आने वाले पैटर्न को ही फॉलो करते हैं। ऐसे में हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि जो साड़ी दीपिका या विपाशा ने पहनी हो, वही उसके पास हो।
आइए हम आपको 2016 की कुछ खास साडि़यों की झलक दिखाते हैं जिन्हें बॉलीवुड की टॉप हीरोइन ने अपनी वॉर्डरोब में शामिल किया है।

1. मनीष मल्होषा की साड़ी में आलिया भट्ट:
सादा हेयर स्टाइल, स्मोकी आईलुक के साथ आलिया ने मनीष की डिजाइन की हुई इस साड़ी को पहना है। ये साड़ी उन्हें उनके बबली लुक से हटकर दिखाने में कामयाब हुई।

2. सब्यासाची में श्रीदेवी:
श्रीदेवी द्वारा पहनी गई इस साड़ी में बहुत ही अच्छा बॉर्डर वर्क है जो इस साड़ी को हैवी लुक दे रहा है। बॉर्डर पर वेलवेट वर्क होने के अलावा, इसमें जरदोजी जैसा काम भी है।

3. उडस्टोरी में विद्या बालन:
विद्या बालन की साडि़यों का कलेक्शन हर किसी को अच्छा लगता है। उनके पास कई तरह की साडि़यां है। जिस साड़ी को उन्होंने इस तस्वीर में पहना हुआ है वो ग्राफिक्स प्रिंट लुक की है।

4. अनीता डोंगरे की डिजाइन में माधुरी दीक्षित:
माधुरी दीक्षित, इन दिनों साड़ी के मामले में लड़कियों की फैशन आईकॉन बनी हुई हैं। इस तस्वीर में उन्होंने अनीता द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी पहनी है।

5. अनाविला की डिजाइन में नेहा धूपिया:
नेहा धूपिया ने इस साड़ी को बेहद करीने से पहना हुआ है। पहली बार हमनें उन्हें इतनी साइलेंट साड़ी में देखा है जो उन पर बेहद फब़ रही है।

6. सैबीसाची डिजाइन में दिखी विपाशा:
इस साड़ी में विपाशा हॉट से ज्यादा इंडियन लुक वाली दिख रही हैं। इसमें फूलों की डिजाइन बनी हुई है जो खूबसूरत लुक दे रही है।

7. अनाविला के रंग में रंगी काजोल:
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अनाविला की डिजाइन को काजोल ने पहना है। इस डिजाइन ने वाकई में सभी का दिल चुरा लिया है। इस साड़ी को काजल ने दुर्गा पूजा के दौरान पहना था।

8. रितू कुमार के ऐसे संवार दिया कल्कि को:
कल्कि ने जो रॉयल सिल्क साड़ी पहनी हुई है उसे रितू ने डिजाइन किया है। इस साड़ी को कल्कि ने ट्रेडीशनल तरीके से न पहनकर अलग ढंग से ड्रेप किया है।

9. मनीष की डिजाइन में दिखी कैट्रीना:
कैट्रीना कैफ पर ये लाल रंग की साड़ी बेहद सुंदर लग रही है। इस साड़ी पर डाला गया पल्ला बिल्कुल हटकर डिजाइन लग रही है।

10. जैड लुक में जैकलीन:
यूँ तो हम सभी ने जैकलीन को हमेशा वेस्टर्न ड्रेस में ही देखा है। बहुत ही कम वो इंडियन ड्रेस को कैरी करती हैं। लेकिन इस साड़ी में वो कमाल की लग रही है। उनका साड़ी को संभालने का तरीका, इतना अच्छा है कि कोई नहीं कह सकता है कि वो इंडियन साडियां रेगुलर नहीं पहनती।

11. काजोल का अलग रूप:
ब्लैक बैलवेट ब्लॉउज वाले लुक में काजोल काफी अच्छी लग रही हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं कि उनके ब्लॉउज की बांह पर ताजमहल की डिजाइन बनी हुई है। साथ ही साड़ी पर हैवी बॉर्डर भी बना है।

12. सोनम कपूर का साड़ी वाला जादू:
सोनम कपूर अपने फैशन और ड्रेस सेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं।उन्होंने इस साड़ी को विपाशा बासु के रिसेप्शन पर पहना था। जो नीचे से साड़ी और ऊपर से कोई वेस्टर्न ड्रेस लग रही थी।

13. तमन्ना भाटिया का साड़ी लुक:
इस तस्वीर में तमन्ना ने जिस साड़ी को पहना है उसे निकाशा ने डिजाइन किया है। इसकी नेकलाइन को ऐसे डिजाइन किया गया है जो देखने में काफी अलग लग रहा है।

14. रितू कुमार की साड़ी में दिखी माधुरी:
माधुरी की ये सिल्क साड़ी देखकर हर किसी को मन होगा कि उसे पास भी एक सिल्क साड़ी हो और वो भी उसे ऐसे ही पहनें। क्या आपको इनकी साड़ी बेहद पसंद आयी...

15. परिनीति चोपड़ा का साड़ी लुक:
जेड की डिजाइन में परिनीति चोपड़ा बहुत अच्छी लग रही है। वो अपने चुलबुले लुक से काफी अलग दिख रही हैं। साउथ इंडियन लुक में परिनीति, एकदम से हटकर और यूनिक लग रही हैं।

16. स्वाती और सुनैना के लुक में एेश्वर्या राय:
ऐश्वर्या राय को आपने कई बार साड़ी पहने हुए देखा होगा। इस साड़ी को उन्होंने स्वाती और सुनैना से डिजाइन करवाया और इसे एक रॉयल डिनर में पहना।



Click it and Unblock the Notifications
