Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
क्रिसमस पर छोटी बहन को देना है कुछ खास तो अनन्या पांडे के इंस्टाग्राम से लें आईडियाज
क्रिसमस बस आने ही वाला है और इस खास त्योहार पर हम अपनों के साथ खुशियों को साझा करते हैं। इस त्योहार पर सांता द्वारा बच्चों को गिफ्ट दिए जाने का रिवाज है। लेकिन अगर आप चाहें तो अपने घर में खुद आप भी सांता बन सकते हैं और अपनों को कुछ प्यारे उपहार देकर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर सकते हैं। अगर आपकी एक छोटी सी प्यारी सी बहन है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप उसे इस बार कुछ खास व अलग क्या दें तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का इंस्टाग्राम अकाउंट यकीनन आपके मन की इस उलझन को दूर करने में मदद करेगा। हाल ही में अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपने पालतू डॉग के साथ दो हेयरबैंड के साथ मस्ती करती हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। यह हेयरबैंड्स क्रिसमस पर छोटी बहन के लिए एक बेहतरीन गिफ्ट साबित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस लेख में, अनन्या के इंस्टाग्राम पोस्ट के बारे में-

क्या था अनन्या के इंस्टा पोस्ट में खास
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की इस इंस्टा पोस्ट में अनन्या बेहद ही केजुअल लुक में नजर आई, लेकिन वह पूरे मस्ती के मूड में थीं। उन्होंने व्हाइट कलर की राउंड कॉलर टी-शर्ट के साथ रेड कलर का पजामा पहना हुआ था। टी-शर्ट पर जहां कार्टून प्रिंट था। इसके साथ अनन्या ने रेड एंड ग्रीन कलर का एक हेयरबैंड खुद पहना था और दूसरा हेयरबैंड व अपने पालतू को पहना रही थीं। यह दोनों ही हेयरबैंड बेहद क्यूट लग रहे थे। दूसरा हेयरबैंड पूरी तरह से रेड कलर का था। अपने केजुअल अवतार में अनन्या ने नो मेकअप लुक ही रखा था। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि क्रिसमस पर इससे अच्छा गिफ्ट छोटी बहन के लिए और कुछ नहीं हो सकता है।
तो फिर देर किस बात की, बस जल्दी से मार्केट जाइए और एक प्यारा सा हेयरबैंड अपनी क्यूट सी बहन के लिए खरीदिए और उसे क्रिसमस पर गिफ्ट कीजिए।



Click it and Unblock the Notifications
