Latest Updates
-
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज -
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर -
Hal Shashthi Vrat Katha: हरछठ यानी ललही छठ व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो अधूरी मानी जाएगी पूजा -
Hal Shashti 2026 Wishes: मां की ममता...ललही छठ पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, 4 या 5 सितंबर? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त -
Badshah Divorce: 5 महीने में ही टूट गई बादशाह की दूसरी शादी, ईशा रिखी संग तलाक का किया ऐलान
नेशनल अवार्ड्स में सोनम का आकर्षक और ट्रेडिशनल लुक
सोनम कपूर को बुधवार को नई दिल्ली में 64वे राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड्स में सम्मानित किया गया। उन्हें नीरजा में अपने रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।
सोनम कपूर को बुधवार को नई दिल्ली में 64वे राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड्स में सम्मानित किया गया। उन्हें नीरजा में अपने रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।
इस दौरान उन्होने अनामिका खन्ना साड़ी पहनी। ऑलिव ग्रीन कलर की अनामिका खन्ना साड़ी में सोनम बहुत सुंदर दिखाई दे रही थी। हम सब जानते हैं की सोनम हमेशा अपने ड्रेस के कारण चर्चा में रहती है।
वे अपनी ड्रेस जितना हो सके उतनी अजीब और औरों से अलग रखना चाहती हैं। कई बार तो उनका यह एक्सप्रिमेंट एकदम गलत साबित होता है।

इस शानदार और गौरवशाली अवसर पर उन्होने ऐसी ड्रेस पहनी जिसने आश्चर्यजनक रूप से सब का मन मोहा। उन्हें पता था कि वे एक प्रतिष्ठित अवार्ड पा रही हैं जहां सब की नज़र उन पर होगी। खैर कारण कोई भी हो पर वो बहुत सुंदर दिख रही थी! ऑलिव ग्रीन साड़ी खूबसूरत सोनम पर खासा जच रही है। साड़ी का बॉर्डर लेस वाला है जिसकी बॉर्डर पर कशीदाकारी की गई है।
खूबसूरत अभिनेत्री ने मोनोटोन रंग की साड़ी की यूनिकलर आधी बाजू के ब्लाउज के साथ पहना है जो कि लेस बॉर्डर के साथ शानदार और परंपरागत लुक में दिख रही है। उन्होने साड़ी के आँचल को सफाई से प्लेट किया है जो उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रही है।

और हाँ, उनकी ज्वेलरी भी कुछ ज़्यादा ही दिख रही है। भारी नेकपीस और खूबसूरत लटकते झुमके शोभा को बढ़ा रहे हैं। साधारण साड़ी किसी भी प्रिंट की हो लेकिन एसेसरीज़ की साथ जचती है। ज्वेलरी यहीं खत्म नहीं होती। उन्होने अपने दायें हाथ पर कंगन का जोड़ा और बाएँ हाथ पर घड़ी भी बांधी हुई है।
यदि फैशन की दृष्टि से देखा जाये तो यह कुछ ज़्यादा हैवी लग रहा है लेकिन अगर पूरे लुक की बात करें तो ऐसा लग रहा है जैसे किसी दादी ने अपनी पोती को पहली बार साड़ी पहनाई हो। हैवी हो या नहीं, लेकिन सोनम बड़ी कहर ढ़ा रही है।

परंपरागत लुक को बढ़ाते हुये उन्होने अपने बालों के जूड़े पर गोल गजरा भी लगाया है। ऐसा मौका जब वह पहली बार राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड प्राप्त कर रही है ऐसे में उनका लुक परफेक्ट है। लाल और पंखनुमा पुतलियां उनके मेकअप की रंगत बढ़ा रही हैं।
उन्होने अपने लेश को हाईलाइट करने के लिए हल्की गुलाबी आइशेडो और मसकरा लगाया है। उन्होने लाइट शेड की लाल ईंट के रंग की लिपस्टिक भी लगाई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कुछ भी कहो सोनम का लुक खूबसूरत और आकर्षक लग रहा है।



Click it and Unblock the Notifications