Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने यूट्यूबर धनाश्री वर्मा से रचाई शादी, इस डिजाइनर ने किया वेडिंग आउटफिट डिजाइन
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने अपनी गर्लफ्रेंड धनश्री वर्मा से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल और डांसर धनश्री वर्मा की शादी की फोटो काफी वायरल हो रही हैं। धनश्री वर्मा रेड लहंगा में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। क्रीम कलर की शेरवानी में युजवेंद्र काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही युजवेंद्र चहल ने धनश्री से सगाई कर सबको चौंका दिया था।

लाल लहंगे में धनश्री वर्मा
यूट्यूबर धनश्री वर्मा लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं युजवेंद्र ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई है। डांसर धनश्री का खूबसूरत लहंगा तरुण तिलहानी ने डिजाइन किया है। रेड लहंगे के साथ डांसर ने हैवी चौकर और माथा पट्टी कैरी किया हुआ हैं। उनकी ये ज्वेलरी श्री परामनी ने डिजाइन की हैं। उनका मेकअप जसमीत ने किया है। उन्होंने अपनी शादी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- एक समय की बात है, हमने शुरुआत की थी उसके बाद हम हमेशा के लिए खुश है। आखिरकार धना और युज हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गाए हैं।

धनश्री वर्मा का ब्राइडल मेकअप
धनश्री का ब्राइडल मेकअप जानी मानी मेकअप आर्टिस्ट जसमीत ने किया है। उनके चेहरे पर फाउंडेशन का परफेक्ट बेस लगा हुआ हैं। उनके आई मेकअप की बात करें तो उन्होंने गोल्डन आई मेकअप किया हुआ है। रेड लिपस्टिक के साथ उनका मेकअप कंप्लीट किया है। हेयरस्टाइल की बात करें तो हेयरस्टाइल बहुत ही सिंपल है। बालों का सिंपल जूड़ा बनाकर उसमें गजरा लगाया हुआ है।

कौन है धनश्री वर्मा
धनश्री वर्मा पॉपुलर यूट्यूबर हैं। उनकी डांस एकेडमी है जिसमें वह यंग डांसर्स को तैयार करती हैं। धनाश्री वर्मा के यूट्यूब चैनल पर 21 लाख से ज्यादा लाइक्स हैं। इसके साथ वह डेंटिस्ट भी हैं। उन्होंनें साल 2014 मे मुंबई के डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज से डिग्री ली है। बता दें कि युजवेंद्र चहल से सगाई के बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी।



Click it and Unblock the Notifications
