Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
दिव्यांका के मेंहदी की तस्वीरें देख कर आपका भी मन करेगा शादी करने का
टीवी सीरियल की बहू दिव्यांका त्रिपाठी अब जल्द ही रियल लाइफ की बहू बनने वाली हैं। अपनी शादी की रस्मों में वह पूरी तरह से लीन हैं और रोज़ नई-नई तस्वीरें खिंचवा रही हैं।
दिव्यंका ने बुधवार को अपनी हल्दी सेरेमनी मनाई, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखीं। आज हम आपके सामने दिव्यांका के मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें ले कर आए हैं, जिसे देख आपका भी शादी करने का मन करने लगेगा। जहां हल्दी के लिये दिव्यांका ने ब्राइट यलो रंग का

लहंगा पहना था वहीं पर आज मेंहदी के लिये उन्होंने बहुत ही प्यारा सा पिंक कलर का सूट पहना। दिव्यांका ने पिंक कलर का गोटेदार अनारकली सूट पहना था।

अनारकली सूट देखने में सिंपल था पर काफी एलीगेंट लग रहा था। साथ ही दिव्यांका ने बडे़ ही प्यारे इयररिंग्स पहने हुए थे जिसमें फेदर टच दिया हुआ था।


अगर बात करें मेकअप की तो दिव्यांका का मेकअप बड़ा ही सिंपल था, जिसकी वजह से वह बहुत ही प्यारी लग रही थीं। होंठो पर ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक और माथे पर छोटी सी बिंदी थी।

अगर मेंहदी की बात करें तो, उनके हाथों में विवेक और उनकी तस्वीरें बनीं हुईं थी। ऐसा लग रहा है मानों दिव्यांका अपने इस बेहद खास पलों को पूरी तरह से जी लेना चाहती हों। आप भी बताइये आपको दिव्यांका के शादी की यह तस्वीरें कैसी लगीं।
Image Courtesy: The Wedding Story



Click it and Unblock the Notifications