Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दुर्गा पूजा स्पेशल: इन 7 स्टाइल हैक्स से आप कम नहीं लगेंगी किसी सेलिब्रेटी से
ट्रेंड के बारे में पता होना और उसे फॉलो करना बेहद आसान है लेकिन अगर कोई चीज़ मुश्किल है तो वो है खुद एक ट्रेंड सैट करना। आपके आसपास कई स्टाइल ट्रेंड होंगें जिन्हें इस दुर्गा पूजा पर आप अपनाना चाहेंगीं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप दुर्गा पूजा पर अपना ही एक अलग स्टाइल दिखा पाएंगीं।

सिल्क साड़ी में मेखला स्टाइल
ऐसा जरूरी नहीं है कि आप साड़ी को साड़ी की तरह ही पहनें। आप इसे अपने क्रिएटिव तरीके या फिर अपने मूड के हिसाब से भी पहन सकती हैं। असम कh पारंपरिक पोशाक है मेखला जोकि साड़ी की तरह ही दिखती है। अपनी किसी पुरानी साड़ी से आप मेखला साड़ी बना सकती हैं। साड़ी को दो टुकड़ों में बांटकर मेखला साड़ी पहनी जा सकती है।

साड़ी के साथ कोल्ड शोल्डर टॉप
आजकल कोल्ड शोल्डर का ट्रेंड ज़ोरो पर है। इस ट्रेंड को आप साड़ी के साथ और भी कूल बना सकती हैं। कोल्ड शोल्डर टॉप के साथ साड़ी एक अलग ही पारंपरिक लुक देगा।

डेनिम टॉप के साथ साड़ी
कोल्ड शोल्डर टॉप की जगह आप डेनिम के टॉप पर भी साड़ी पहन सकती हैं। डेनिम शर्ट और साड़ी का मैच काफी अनोखा रहेगा।

टीशर्ट और ड्रेस पर लैदर बैल्ट
कुछ सिलेब्रिटी पहले ही इस स्टाइल को अपना चुकी हैं लेकिन फिर भी ये अब तक ट्रेंड में नही आया है। आप अपने ब्वॉयफ्रेंड की टीशर्ट या अपने किसी टॉप पर बैल्ट लगाकर हॉट लुक पा सकती हैं। किसी ओवरसाइज़ मैक्सी ड्रेस पर भी बैल्ट खूबसूरत लगती है।

ड्रेस के साथ शॉर्ट्स
ये कॉम्बिनेशन थोड़ा अजीब हो सकता है लेकिन आपको ये पसंद जरूर आएगा। फ्रंट स्लिट की मैक्सी ड्रेस के साथ आप शॉर्ट्स पहन सकती हैं। इसके साथ आप मैचिंग या डेनिम की शॉर्ट्स भी पहन सकती हैं। आपका ये लुक वाकई में काफी हॉट दिखेगा और भीड़ के बीच आप अलग ही नज़र आएंगीं।

बैलीज़ के साथ सॉक्स
अगर आप हील्स और सैंडल्स पहनकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार आप अपने स्टाइल में कुछ नया तड़का लगाने के लिए बैलीज़ के साथ सॉक्स भी पहन सकती हैं। स्कूल में भी आपने बैलीज़ पर सॉक्स पहने ही होंगें। ये ट्रेंड काफी बढिया रहेगा।

साड़ी को करें पैचअप
डेनिम, टॉप, ट्राउज़र और यहां तक कि जूतों पर भी पैचेज़ का ट्रेंड है तो फिर साड़ी पर क्यों नहीं। आप अपने किसी नज़दीकी बटन स्टोर से पैचेज़ खरीदकर उन्हें साड़ी पर लगा सकती हैं। प्लेन शिफॉन की साड़ी पर पैचेज़ बहुत ही खूबसूरत लगेंगें। एक रंग के कुर्ते पर भी पैचेज़ लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
