Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें रेडी-टू-वियर साड़ी, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

साड़ी एक क्लासिक इंडियन आउटफिट है। हर लड़की साड़ी पहनना पसंद करती है। खास कर भारतीय त्योहारों और शादियों में। ऐसे में कई लड़कियां ऐसी हैं जिन्हें साड़ी पहनना तो पसंद है, लेकिन उन्हें साड़ी ड्रेप करना ही नहीं आता है। जिस कारण वो साड़ी पहनने से बचती हैं। ऐसे में बाजारों में महिलाओं के लिए रेडी-टू-वियर साड़ियां भी उपलब्ध है। जिसे कैरी करने के बाद आपको एक ग्रेस लुक तो मिलेगा ही। बल्कि साड़ी में आप काफी कम्फर्टेबल रहेंगी।

क्यों चुनें रेडी-टू-वियर साड़ी
आपको किसी फंशन में जाना हो और आपके पास तैयार होने का समय न हो तो रेडी-टू-वियर साड़ी आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसे पहनने में सिर्फ एक मिनट का समय ही लगता है। इसें पहनते समय आपको साड़ी के पल्लू की प्लीट्स बनाने में अपना समय नहीं लगाना पड़ेगा। इसके पल्ली और प्लीट्स पहले से सिले होते हैं। एक ड्रेस की तरह ही आपको ये पहनना होगा।

मोटिफ वर्क साड़ी
सिंपल और प्रिंटेड से लेकर एथनिक मोटिफ्स तक, रेडी-टू-वियर साड़ियों के लिए आप कोई भी ऑप्शन चुन सकती है। ट्रेडिशनल आउटफिट के लिए ऐसी साड़ी को चुने जिसमें फूल,पैस्ले, बूटा वर्क हो। कलर क्या पहनना है वो चॉइस आपकी है।

मिरर वर्क साड़ी
साड़ी पर मिरर वर्क डिटेलिंग एक फेस्टिव लुक देता है। कॉकटेल पार्टी या किसी फंशन के लिए रेडी-टू-वर्क साड़ी में मिररवर्क डिटेलिंग सबसे अच्छा ऑप्शन है। कई लोगों के बीच में इस तरह की साड़ी आपको सबसे अलग दिखाने में मदद करता है।

कढ़ाई वाली साड़ी
रेडी-टू-वियर साड़ी के ऑपशन में आप हेवी कढ़ाई वाले ब्लाउज की साड़ी को चुन सकती है। यह आपके एथनिक पहनावे के लिए बिल्कुल सही विकल्प है। इससे आपको एक हेवी ट्रेडिशनल लुक के साथ एलीगेंट लुक भी मिलेगा।

रफल बॉर्डर साड़ी
रफल बॉर्डर साड़ी आपको एक एक चिक लुक देती है। ऐसी साड़ियां मॉडर्न, फ्यूजन ड्रेसिंग के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। आप अपने लिए बॉर्डर या हेमलाइन पर रफल डिटेलिंग वाली रेडी-टू-वियर साड़ी चुनें। इस साड़ी के सही कंट्रास्ट के लिए सेक्विन या कढ़ाई वाले ब्लाउज़ साथ में कैरी करें।

वेव्स फैब्रिक साड़ी
रेडी-टू-वियर साड़ी में एक ट्रेंडी लुक पाने के लिए वेव्स फैब्रिक वाली साड़ी पहनें। इस तरह की साड़ियां काफी ट्रेंड में चल रही हैं। आप किसी भी तरह की पार्टी के लिए इस साड़ी को वियर कर सकती हैं।

जैकेट साड़ी
अगर आप साड़ी में भी इंडो-वेस्टर्न लुक दिखाना चाहते हैं, तो रेडी-टू-वियर साड़ी के साथ एक जैकेट कैरी करें। अगर आप प्लेन या मिनिमल डिटेल वाली साड़ी पहनने के लिए चुन रही हैं, तो बोल्ड कलर, प्रिंट या डिटेलिंग वाली जैकेट अच्छा ऑप्शन है।

साटन साड़ी
रेडी टू वियर साड़ी में आज कल साटन साड़ी भी काफी ट्रेंड कर रही है। साटन साड़ी में अधिकतर पेस्टल कलर ही अच्छे लगते हैं। आप भी अपने लिए पेस्टल कलर की साड़ी चुनें। इस लुक में आप काफी एलीगेंट नजर आएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
