Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
हर हिंदुस्तानी पर जमेगें ये रंग

हर किसी की त्वचा का टोन उसके हिसाब से अच्छा ही होता है। परन्तु त्वचा की टोन कैसी है, ये देश की भौगोलिक स्थिति, उसके पर्यावरण, व्यक्ति की वित्तीय स्थिति आदि कारकों पर निर्भर करता है।
यदि आप गौर करें तो अमेरिका या ब्रिटेन जैसे देशों में हर एक व्यक्ति गोरा ही होता है जबकि अफ्रीका के कुछ इलाकों में बहुत ही काले व्यक्ति पाये जाते हैं।
भारत में लोगों की स्कीन टोन को सांवला माना जाता है। ऐसी स्कीन टोन के लिए कई कलर्स सही रहते हैं और फॉरएवर माने जाते हैं जबकि कई कलर नहीं फबते हैं।
वैसे तो हमारे देश में हर रंग को वरीयता दी जाती है लेकिन यदि आप परफेक्ट कलर की बात करें तो इनमें से कुछ रंग के कपड़े, आप अपनी वॉर्डरोब में रख सकते हैं:

1. वाइन कलर
इसे 2015 का बेस्ट कलर चुना गया था। ये मैरून से हल्का और पीच कलर से डार्क होता है। हर भारतीय के ऊपर इस रंग के परिधान फबते हैं।

2. बेज़-
इस कलर को क्लासिक कलर कहना गलत नहीं होगा। आपके शरीर की रंगत के हिसाब से ये बिल्कुल ठीक रंग है। इस रंग के कपड़ेख् पुरूष और महिलाओं दोनों पर ही फबते हैं।

3. एम्ब्रेल्ड ग्रीन -
हरे रंग को समृद्धि और खुशियों का रंग माना जाता है। ये सहज और आंखों को सुकून देने वाला रंग होता है। आप इस रंग के परिधानों को हर भारतीय अवसर पर पहन सकते हैं।

4. पिंक -
महिलाओं के बीच इस कलर को लेकर ख़ास क्रेज है। इस वजह से ये कलर जेंडर बेस्ड हो गया है। पर यकीनन किसी भी लाइट स्कीन टोन वाले व्यक्ति पर ये रंग फबेगा।

5. मस्टर्ड कलर -
अक्सर लोगों को पीला रंग पसंद नहीं आता है, खासकर तब, जब वो डार्क होते हैं। लेकिन मस्टर्ड कलर कमाल का होता है। इसे आप पावन अवसर पर आराम से पहनें क्योंकि ये ग्रेसफुल कलर है जो हर किसी के ऊपर अच्छा लगता है।

6. ऑलिव ग्रीन -
ये रंग ग्रीन से लाइट शेड होता है और डार्क शेड के लोगों पर बहुत अच्छा लगता है। हालांकि सांवले लोगों पर ये रंग उससे भी ज्यादा अच्छा लगता है। यदि आप इस रंग की शर्ट या सूट को अपने वॉर्डरोब में रखें तो चार चांद लग जाएंगे।

7. रॉयल ब्लू:
इस रंग को यूँ ही रॉयल नहीं कहा जाता है बल्कि इसमें रॉयल वाली बात होती है। देसी हो या विदेशी, हर किसी के बदन पर इस रंग की ड्रेस फबती है।



Click it and Unblock the Notifications
