Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अपने डी-डे पर ग्लैम लुक पाने के लिए 2023 के इन ब्राइडल मेकअप ट्रेंड्स को फॉलो करें
नया साल में होने वाली शादियों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी के साथ दुल्हन के मेकअप को लेकर ट्रेंड भी सेट हो चुका है। नये साल के शुरूआती महीनों में होने वाली शोदियों में इन मेकअप ट्रेंड्स को आप देख सकेंगे। अगर आप भी नये साल में नई दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं तो इन न्यू ब्राइडल मेकअप ट्रेंड को लेकर आपको जरूर अपडेट होना होगा। अगर आप ट्रेंडी और हाई क्लास का दिखना पसंद करती हैं, तो ट्रेंड के साथ अपडेट रहने के बारें में आप जरूर जानती होंगी। आप नये साल के शुरूआती महीनों में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तो आप को यहां बताए जा रहे ट्रेंड को बुकमार्क कर लेना चाहिए। जिससे आप इसे अपनाकर ग्लैमरस ब्राइडस लुक पा सकें। आइये जानते हैं 2023 के लिए कुछ हॉट मेकअप ट्रेंड्स-

नेचुरल एंड और अर्थी टोन मेकअप ट्रेंड 2023 :
2022 में कुछ फेमस ब्राइड जिसमें आलिया भट्ट से लेकर करिश्मा तन्ना का ब्राइडल लुक आपने देखा होगा? इन सब के ब्राइडल मेकअप में नैचुरल और अर्थी टोन साफ नजर आ रहा था। 2022 की दुल्हनों नें इस मेकअप को एक बेंचमार्क के रूप में सेट किया, जो आने वाले साल में भी जारी रहेगा। इस मेकअप लुक में दुल्हन बेहद सादी लेकिन बहुत ही खूबसूरत नजर आती है। दुल्हन के लिए नेचुरल मेकअप कभी भी फैशन से आउट नहीं होता।
न्यूड या लाइट पिंक होंठों के से साथ गालों पर पीची न्यूड ब्लश, आंखों के लिए, आप हल्के भूरे या शिमरी ब्राउन कलर के आईशैडो को मेकअप के लिए सेलेक्ट कर सकती हैं। आलिया भट्ट ने इस तरह के ब्राइडल मेकअप में अपनी शादी की पिक्चर्स में सुर्खियां बटोरीं।

ब्राइट एंड शाइनी कलर फॉर ब्राइड
आप के घर की बड़ी औरतों को तो दुल्हन पर शोख और चटकीले रंग ही पसंद आते हैं। और वो इसी तरह के मेकअप पर जाने के लिए कहती है। तो वो कुछ गलत भी नहीं कहतीं, आप नई दुल्हन बनने जा रही है तो चमकीले मेकअप पैलेट के लिए जा सकती हैं। बोल्ड या ड्रमैटिक आईलाइनर लगाएं और अपनी आंखों को इलेक्ट्रिक ग्रीन, ब्लू या पिंक कलर से हाइलाइट करें। पलको को वॉल्यूम देने के लिए नकली पलके जरूर लगाएं। होठों के लिए, रेड, गुलाबी, बेरी कलर के यूज कर सकती हैं। अपने गालों को उभारने के लिए एक हॉट पिंक ब्लश जरूर लगाएं। चमकीला ग्लैम वेडिंग मेकअप के साथ आप तैयार हैं।

मैटेलिक कलर ब्राइडल मेकअप ट्रेंड 2023:
मैटेलिक मेकअप में स्मोकी आईज, ग्लिटरी आई शैडो शामिल होते हैं। आपकी इंटरनल ब्यूटी को इनहेंज करने के लिए आपके मेकअप में कुछ चमक और कशिश होनी चाहिए। जो दुल्हनें हैवी मेटैलिक मेकअप पसंद नहीं करती हैं वो मेटेलिक कलर ब्राइडल मेकअप पर जा सकती हैं। ग्लटरी आईशैडो का ऑप्शन बेस्ट होता है।

मैट फिनिश लिप 2023
परफेक्ट क्लासिक, एलिगेंट ब्राइडल लुक पाने के लिए मैट लिप्सटिक लगाएं। आप एक लाइट लिप शेड के साथ कभी फेल नहीं हो सकतीं क्योंकि ये आपके लुक को लंबे समय तक बनाए रखेगा। शादी हर लड़की के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण वक्त होता है, जिसमें वो सबसे सुंदर दिखना चाहती है। अपने आपको बेस्ट दिखने के लिए भीड़ से अलग दिखें। सही ब्राइडल आउटफिट और एक्सेसरीज के साथ ब्राइडल मेकअप का चुनाव सबसे जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications