Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Wedding 2022 Trends: खुले बालों से अर्दी लहंगा तक एक्ट्रेस ने बनाएं ये वेडिंग ट्रेंड्स

साल 2022 में कई तरह के नए ट्रेंड्स देखने को मिले। नया साल आने वाला है, ऐसे में साल 2022 में चलें ट्रेंड्स को लेकर चर्चा हो रही है। इन्हीं ट्रेंड्स में कई वेडिंग ड्रेस भी देखने को मिलें। इस साल कई बड़े सेलेब्स भी एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे। हर एक्ट्रेस ने अपने लुक्स, लहंगे, मेकअप, ज्वैलरी को लेकर कोई ना कोई नया ट्रेंड शुरू किया। जिसे उनके फॉलोवर्स ने फॉलो किया। आइए साल 2022 के ब्राइंड वेडिंग ट्रेड्स पर एक नजर डालते हैं।

मल्टी लेयर शीशपट्टी
शीशपट्टी पिछले कई सालों से ब्राइड्स लुक के लिए ट्रेंड कर रहा है। लेकिन साल 2022 में मल्टी लेयर शीशपट्टी काफी ट्रेंड में रहा। कई एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग में भी मल्टी लेयर शीश पट्टी पहनकर इसे ब्राइड गोल्स दिए हैं। उनके फैंस द्वारा इस तरह के शीश पट्टी को भी काफी पंसद किया जा रहा है। जिसके कारण इस साल भी ये शीशपट्टी ने ट्रेंड किया।

पर्ल हेयर एक्सेसरीज
ब्राइड्स के हेयर एक्सेसरीज में रियल रोज फ्लावर उनकी पहली पसंद है। लेकिन साल 2022 में स्टोन और पर्ल हेयर एक्सेसरीज ने भी काफी ट्रेंड किया। कई एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग में पर्ल हेयर एक्सेसरीज कैरी किया है। लोगों ने भी इस तरह की ज्वैलरी अपने बालों के लिए काफी पसंद की।

ऑपन हेयर स्टाइल
साल 2022 में अप्रैल के महीने में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ सात फेरे लिए। इस दौरान आलिया का ब्राइड्ल लुक अन्य ब्राइड्स से काफी यूनिक था। जिसके बाद आलिया भट्ट ने अपने फैंस को कई ब्राइडल गोल्स दिए। आलिया के इस ब्राइड लुक्स में उनके ओपन हेयर स्टाइल ने काफी ट्रेंड किया। बाकी ब्राइड्स की तरह आलिया ने जूड़ा या चोटी हेयर स्टाइल की जगह सिंपल ओपन हेयर स्टाइल को चुना। जिसके बाद ये ओपन हेयर का ये ट्रेंड काफी सुर्खियों में बना रहा।

अर्दी टोन ब्राइडल लहंगा
ब्राइड्स अक्सर रेड, पिंक, ऑरेंज जैसे कलर्स हमेशा ही ट्रेंड में बने रहते हैं। लेकिन इस साल इन ब्राइड कलर शेड्स में एक नए कलर ने अपनी जगह बना ली है। साल 2022 में ब्राइड्स ने अर्दी कलर का ब्राइडल लहंगे को अपनी पहली पसंद बनाई है। जिसके कारण इस साल अर्दी कलर के ब्राइडल लहंगे ने भी काफी ट्रेंड किया।

स्टोन्स ज्वैलरी
साल 2022 में ब्राइडल ज्वैलरी भी काफी ट्रेंड में रही। जिसमें सबसे ज़्यादा स्वरोस्की स्टोन ज्वैलरी ने ट्रेंड किया। इस तरह की ज्वैलरी हर ब्राइड की पहली पसंद रही। जिसका कारण इस ज्वैलरी का रॉयल लुक है। इस तरह की ज्वैलरी का साल 2023 में भी काफी ट्रेंड करने वाला है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications