Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कसौटी में दुल्हिनयां बनेंगी हिना खान, बंगाली ब्राइडल लुक में तस्वीरे हुई वायरल
टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों 'कसौटी जिंदगी के 2' शो में कोमोलिका के किरदार की वजह से खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। इन दिनों शो में हिना यानी कोमोलिका, अनुराग उर्फ पार्थ समथान से शादी करने को पूरी तरह से तैयार हैं। आगे आने वाले एपिसोड्स में कोमोलिका और अनुराग की शादी दिखाई जाएगी।

इस मौके पर सोशल मीडिया में उनका बंगाली ब्राइड का लुक बहुत वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में वैसे भी हिना खान की खूब लम्बी फैन फॉलोइंग हैं। ऐसे में फैंस हिना के इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। इन तस्वीरों में बंगाली दुल्हन के अवतार में हिना काफी शानदार लग रही हैं। लाल चुनरी के साथ एथनिक जूलरी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

हिना खान ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है और बंगाली दुल्हन की तरह सिर पर टोपोर पहना हुआ है। हिना खान ने बंगाली ब्राइडल लुक को और भी भव्य दिखाने के लिए उन्हें हैवी मांग पट्टी, हार और नाक में बड़ी सी नथ पहना हुआ दिखाया हैं।

हिना वेस्टर्न हो या फिर एथनिक लुक, हर लुक में खूबसूरत नजर आती है। आने वाले समय में हिना का ये लुक बंगाली ब्राइड के लिए ट्रेंड में रहेगा। हाल ही में हिना को 'बेस्ट स्टाइलिश टीवी पर्सनैलिटी ऑफ द इयर' का लायंस गोल्ड अवार्ड भी मिला था।
इसके बाद हिना ने अपने फैंस को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया था।



Click it and Unblock the Notifications
